Navratri 2019: मां दुर्गा के नाम पर है इन शहरों का नाम, जानकर नहीं होगा यकीन

देशभर में नवरात्रि की धूम है। भक्त मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। देशभर में बड़ी संख्या में मां की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। जिसके लिए बड़े-बड़े पूजा पंडाल भी बनाए गए हैं। देशभर में वैसे तो कई डेस्टिनेशन्स हैं जो मां दुर्गा के नाम पर हैं। हम आपको बता रहे हैं देश के उन चुनिंदा शहरों के बारे में जिनका नाम उस शहर में मौजूद मां दुर्गा के किसी प्रसिद्ध मंदिर के नाम पर रखा गया है।चंडीगढ़चंडीगढ़ शहर की शुरुआत जहां से होती है वहां मां चंडी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस खूबसूरत शहर का नाम इसी देवी मां के नाम पर चंडीगढ़ रखा गया है। वैसे तो इस मंदिर में सालोंभर बड़ी संख्या में मां के भक्त पूजा अर्चना के लिए आते हैं। लेकिन शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के मौके पर तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लग रहता है।मुंबईमुंबई के जावेरी बाजार स्थित मुंबा देवी का मंदिर है जहां 500 साल से भी ज्यादा पुराना महा-अंबा देवी का मंदिर है। मंदिर का नाम महा-अंबी देवी मंदिर ही है जो समय के साथ अपभ्रंश होते हुए मुंबा देवी हो गया और इसी माता के नाम पर शहर का नाम मुंबई पड़ा।त्रिपुरात्रिपुरा की राजधानी अगरतला से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित है मां त्रिपुरा सिंदुरी का प्रसिद्ध मंदिर और इसी मंदिर और मां दुर्गा के इस रूप के नाम पर राज्य का नाम पड़ा त्रिपुरा।पटनापुराणों के मुताबिक भगवान शिव की पत्नी सती देवी के शरीर का एक अंग पुराने पटना स्थित एक जगह पर गिरा जहां बाद में एक शक्तिपीठ का निर्माण किया गया और उसे नाम मिला पटन देवी। इन्हीं देवी के नाम पर बिहार की राजधानी का नाम पड़ा पटना।मैंगलोरमां दुर्गा का एक और शक्ति रूप है मंगलादेवी जिनका मंदिर कर्नाटक के शहर मैंगलोर के बोलारा में स्थित है। कहते हैं इस प्रसिद्ध मंगलादेवी मंदिर के नाम पर ही शहर का नाम मैंगलोर पड़ा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pxAoB6
कोई टिप्पणी नहीं