Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: असम की धमाकेदार जीत, नागालैंड को 70 रनों से हराया


विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबलों में चंडीगढ़ ने अरुणाचल को 90 रन से करारी शिकस्त दी। वहीं, असम ने नागालैंड को 70 रन और पुदुचेरी ने मिजोरम को दस विकेट से हराया। इसके साथ तीनों ही टीमों ने अंक तालिका में बढ़त बना ली है। देहरादून में 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें बुधवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच खेला गया। बीती रात हुई बारिश के चलते मैदान का आउट फील्ड गीला रहा। जिसकी वजह से मैच को 20-20 ओवर के लिए निर्धारित किया गया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए शुरुआत से ही तेज खेल दिखाया। कप्तान मनन वोहरा की नाबाद 108 और शिवम भंबरी की 68 रनों की पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन बनाए। मनन वोहरा ने 64 गेंदों में आठ छक्के व आठ चौके की मदद से 108 रनों की पारी खेली। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। राहुल दलाल की नाबाद 76 व समर्थ सेठ की 11 रनों की पारी को छोड अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर पाया। चंडीगढ़ के लिए गुरिंदर सिंह ने चार विकेट चटकाए।तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में बुधवार को असम और नागालैंड के बीच मुकाबला खेला गया। नागालैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी असम की टीम को सरुपम 23 और राहुल 29 ने सधी शुरुआत दिलाई। इसके बाद अबु अहमद 31, रोशन आलम 28 व अमित सिन्हा की 25 रनों की पारी की बदौलत असम ने 47.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 207 रन बनाए। नागालैंड के लिए नागाहो चिशी ने पांच विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड टीम की शुरुआत कमजोर रही। सेडीजहेली रुपरो 0, तेजोसेल 11 और ओसाशी 05 सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद आर जोनाथन की 46 रनों की पारी भी नागालैंड को जीत नहीं दिला सकी। नागालैंड टीम 41.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। असम ने नागालैंड पर 70 रनों से जीत दर्ज की। टीम के लिए वाई वी तकवले ने 21 व एसएस मुंधे ने 16 रनों की पारी खेली। असम के लिए प्रीतम दास ने पांच व रियान प्रयाग ने दो विकेट झटके।राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पुदुचेरी और मिजोरम के बीच खेले गए मुकाबले में पुदुचेरी ने मिजोरम को दस विकेट से हराया।विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मिजोरम को आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी मिजोरम टीम की शुरुआत कमजोर रही। जिसके चलते पूरी टीम 33.2 ओवर में कुल 67 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए तरुवर कोहली 28 व परवेज 12 को अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नही पार कर सका।पुदुचेरी के लिए विनय कुमार और रोहित ने तीन-तीन और सागर त्रिवेद्वी व अशिथ दो-दो विकेट चटकाए। 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुदुचेरी ने 13.2 ओवर में ही 71 रन बनाकर मुकाबले को दस विकेट से जीत लिया। एम विनकेश ने 44 व पीके डोगरा ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oFrBMW

कोई टिप्पणी नहीं