Breaking News

मणिपुर में एनबीसीसी बनायेगी राष्ट्रीय खेल विवि का परिसर


सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न निर्माण कंपनी एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड मणिपुर के इंफाल में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के परिसर का निर्माण करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यहां बताया कि एनबीसीसी ने इस संबंध में खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किये हैं। इसकी लागत 400 करोड़ रुपए होगी। कंपनी के अनुसार सितंबर 2019 में कंपनी को पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओड़शिा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और मणिपुर से तकरीबन 640 करोड़ रुपए के अनुबंध मिले हैं। चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक कंपनी को पास 2028 करोड़ रुपए के अनुबंध मिल चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nPYExE

कोई टिप्पणी नहीं