Breaking News

Superstar singer: असम में गमोछा, जापी पहनाकर हुआ हर्षित नाथ का स्वागत, शो में बन चुके हैं स्टार


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सुपर फिनाले से पहले हर्षित अपने राज्य असम पहुंचे। जहां हर्षित का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जब हर्षित वहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपनी पलकों पर बिठा लिया और खूब प्यार दिया। इसका वीडियो शो में हर्षित की परफॉर्मेंस के बाद दिखाया गया। लोग हर्षित से साथ सेल्फी ले रहे हैं। उसके लिए वोट अपील कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद हर्षित ने कहा पहले मुझे कोई नहीं पूछता था। लेकिन अब लोग इतना प्यार दे रहे हैं। यह देखकर मैं बहुत खुश हूं। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस हफ्ते प्रसारित 28वें एपिसोड में हर्षित ने धमाल मचा दिया। हर्षित के परफॉर्मेंस के दौरान जज सहित गेस्ट झूमते और वाह-वाह करते नजर आए। शो में गेस्ट के तौर पर उदित नारायण आए। इसके साथ ही हर्षित ने टॉप-6 में एंट्री कर ली। टॉप-6 में एंट्री के साथ ही हर्षित सुपर फिनाले में भी पहुंच गए हैं। यह एपिसोड 29 अक्टूबर को प्रसारित किया गया। शो का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड में हर्षित ने भोली सी सूरत आंखों में मस्ती गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी लोग झूमते नजर आए। परफॉर्मेंस के दौरान उदित नारायण भी गुनगुनाते नजर आए। इसके साथ ही उदित नारायण ने हर्षित को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इसके बाद उदित नारायण स्टेज पर पहुंच गए और हर्षित को गले से लगा लिया। उदित नारायण ने अपने कमेंट में कहा, हर्षित हिला के रख दिया। मेरी नजर से मैं देखता हूं तो मुझे सिर्फ हर्षित ही नजर आता है। इसके बाद उदित नारायण ने इस गाने के रिकॉडिंग के पीछे की कहानी बताई। वहीं जज जावेद अली ने कहा, हर्षित इस गाने में सुर ताल तो है ही, लेकिन अगर एक्सप्रेशन न हो तो गाना फीका रहेगा। लेकिन तुमने एक्सप्रेशन से बाजी मार ली।इसके साथ ही जावेद अली ने सभी बच्चों के लिए जनता से वोट अपील की। फिर सभी जजों और गेस्ट उदित नारायण ने हर्षित के हुनर पर मुहर लगा दी। बता दें कि इस शो पर हर्षित नाथ, उन प्रतियोगियों में से एक हैं जो एक के बाद एक सुपरहिट परफॉर्मेंस दे रहे हैं। बता दें कि जब वह ऑडिशन के लिए आए थे, तो जजों ने ध्यान दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनका परिवार एक जोड़ी नए जूते नहीं खरीद सकता था। यह बात काफी प्रमुखता से इस शो पर दिखी थी। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। वे 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जज गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nMMFRE

कोई टिप्पणी नहीं