Breaking News

अब आपके फोन पर कितनी देर तक बजेगी कॉल की घंटी, जानिए नए नियम


आपके फोन पर आने वाली कॉल की घंटी के समय में बदलाव कर दिया गया है। इसके लिए नए नियम लागू किए गए हैं जो रिलायंस जिओ, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया सभी को फोलो करने होंगे। इन टेलीकॉम कंपनियों के बीच काफी समय इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) पर खींचतान चल रही थी जो अब सुलझ गई है। एयरटेल व वोडाफोन आइडिया ने अपने नेटवर्क से आउटगोइंग कॉल्स के लिए रिंगर टाइम 35-40 सेकेंड से घटाकर 25 सेकेंड कर दिया है। हालांकि रिलायंस जिओ ने यह समय पहले ही कर दिया था। आपको बता दें कि सबसे पहले जिओ ने अपने नेटवर्क के तहत आने वाले कॉल्स की घंटी का समय घटाकर 25 सेकेंड कर दिया था। इसको लेकर एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने आरोप लगाया था कि जियो ने अपने नेटवर्क से शुरू होने वाली कॉल्स के लिए रिंगर टाइम को 20 सेकेंड कर दिया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद जियो ने इसे कुछ सर्कल्स में यह समय बढ़ाकर 25 सेकेंड कर दिया। पुरानी कंपनियों का कहना था कि जियो ने रिंग का टाइम इसलिए कम किया था ताकि उसके नेटवर्क से शुरू होने वाली कॉल्स दूसरों के नेटवर्क पर पिक न हो पाएं, जिससे रिटर्न कॉल होगी, जो जियो के नेटवर्क पर खत्म होगी और इस तरह जियो को IUC मिलेगा, जिसका भुगतान उस कंपनी को करना पड़ता है, जिसके नेटवर्क से कॉल शुरू हुई हो। आपको बता दें कि IUC के मामले में अभी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया नेट रेवेन्यू प्राप्त करने वाले हैं तथा जियो नेट चुकाने वाली।इस मामले को लेकर एयरटेल ने आरोप लगाया था कि जियो के रिंगर टाइम 20 सेकेंड करने से उसके नेटवर्क पर ज्यादा रिटर्न कॉल्स होने लगीं और पुरानी कंपनियों की को जियो को ज्यादा IUC देना पड़ रहा था। हालांकि जियो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि 15-20 सेकेंड का रिंगर टाइम दुनियाभर में तमाम कंपनियां रखती हैं।एयरटेल यह मामला टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) में भी उठाया था और कहा था कि जियो को रिंगर टाइम बढ़ाने का निर्देश नहीं दिया तो वो भी अपना रिंगर टाइम कम कर देगी जिसकी वजह से सब्सक्राइबर्स को असुविधा होगी। एयरटेल की तरफ से कहा गया था कि जियो के रिंगर टाइम कम करने से कॉल फॉरवर्डिंग और कॉल अनाउंसमेंट जैसे फीचर्स काम के नहीं रहेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2orrT9Y

कोई टिप्पणी नहीं