Breaking News

ये शानदार बाइक चलाते नजर आ रहे हैं Pema Khandu, दे रहे हैं ये मैसेज


अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का एक वीडियो आजकल काफी चर्चा में है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 चलाते दिख रहे हैं। वीडियो खुद सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। राज्य के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने यिंगकियॉन्ग से लेकर पासीघाट तक करीब 122 किलोमीर बाइक चलाई है।मुख्यमंत्री के इस सफर में कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। वो इस वीडियो के जरिए बाइकर्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को भी मैसेज दे रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब पेमा खांडू को रॉयल एनफील्ड चलाते देखा गया हो। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के सीएम रॉयल एनफील्ड क्लासिक की राइड लेते नजर आए थे।Royal Enfield Interceptor 650 को देश की कुछ सबसे अच्छी टूरिंग बाइकों में से एक माना जाता है। साथ ही ये सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर बाइकों में से भी एक हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2psCTob

कोई टिप्पणी नहीं