Breaking News

सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव की है आशंका, जानिए ऐसा क्यों


बीते सत्र में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार दर्ज किया गया। घरेलू वायदा बाजार पर रुपये में कमजोरी की वजह से सुबह के सत्र में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली, लेकिन विदेशी बाजार में सुरक्षित निवेश मांग कम होने से कीमतें नीचे गिर गईं। विदेशी बाजार में स्पॉट सोना 1,480 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.40 डॉलर प्रति औंस के नीचे लुढ़क गई।शाम के सत्र में कमजोर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों की वजह से डॉलर इंडेक्स में कमजोरी दर्ज की गई जिसकी वजह से सोना और चांदी अपने निचले स्तर से रिकवर हो गए। जानकारों का कहना है कि कमजोर अमेरिकी कंज्यूमर आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अगली पॉलिसी की बैठक में ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। इन सब फंडामेंटल को देखते हुए आज के कारोबार में सोने-चांदी में ट्रेडिंग को लेकर क्या रणनीति बनानी चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35JJTgW

कोई टिप्पणी नहीं