Breaking News

Bigg Boss: फिर नॉमिनेट हुईं रश्मि देसाई, जानिए कौन हो सकता है बाहर


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन अभी तक काफी रोमांचित रल रहा है। इसे और दिलचस्प बना दिया है लेटेस्ट एपिसोड में हुए तीजोरी टास्क ने। दरअसल, तीसरे हफ्ते के होने वाले एलिमिनेशन के लिए तीजोरी टास्क रख गया था। ये टास्क लड़कियों के नॉमिनेशन के लिए था। इस टास्क में जिसकी तीजोरी में कम पैसा जमा हुआ वो टीम हारी और उस टीम की लड़कियां नॉमिनेशन में पहुंच गईं। ऐसे में रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और देवोलीना की टीम हार गई जिसके बाद रश्मि और माहिरा नॉमिनेट हो गई हैं।देवोलीना इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं क्योंकि वो इस हफ्ते घर की क्वीन हैं। बता दें कि ये लगातार तीसरी बार है जब रश्मि घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। वहीं माहिरा शर्मा पपहली बार नॉमिनेशन का सामना करेंगीं।इसके साथ ही इस वीकेंड शहनाज गिल, शेफाली बग्गा और आरती सिंह टास्क जीतकर सेफ हो गई हैं। बता दें कि इस बार घर से एक लड़का और एक लड़की बेघर होंगे। जहां नॉमिनेट हुई लड़कियों के नाम फाइनल हो चुके हैं वहीं अभी लड़को का टास्क होना बाकि है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MlUyXy

कोई टिप्पणी नहीं