Breaking News

हॉकी: भारत से दो गोल से पिछड़ने के बाद ब्रिटेन ने मैच ड्रॉ कराया


भारत और ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के बीच पांचवां मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। इस तरह से पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही। तीन मैच ड्रॉ रहे। शुक्रवार को ब्रिटेन दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। 8वें मिनट में नवजोत ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। तीसरे क्वार्टर में भी गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में गुरजीत ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। ब्रिटेन ने इसके बाद दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था। नवंबर में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर से पहले यह टीम का अंतिम विदेशी दौरा था। 1 और 2 नवंबर को क्वालिफायर में टीम को अमेरिका से भिड़ना है। इस बीच गोलकीपर सविता ने अपने 200वें इंटरनेशनल मैच पूरे किए। 2009 में डेब्यू करने वाली सविता 2017 में एशिया कप जीतने वाले भारतीय टीम में शामिल थीं। उन्हें यहां बेस्ट गोलकीपर का भी अवॉर्ड मिला था। 2018 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OntBUS

कोई टिप्पणी नहीं