Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: राजस्थान की घर में लगातार 5वीं हार, त्रिपुरा ने 47 रन से पराजित किया


राजस्था के जयपुर में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान लगातार पांचवां मैच हार गई। छोटी-छोटी टीमों के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो पाई है। चार मैच एसएमएस स्टेडियम में हारने के बाद शुक्रवार को जयपुरिया मैदान पर त्रिपुरा से मैच था। इस मैदान पर भी टीम राजस्थान की किस्मत नहीं पलटी।त्रिपुरा ने सलामी बल्लेबाज बी.बी. घोष (128) की शतकीय पारी से टीम राजस्थान को 47 रन से पराजित किया। त्रिपुरा ने पहले खेलते हुए 8/285 रन बनाए। जवाब में राजस्थान टीम कप्तान महिपाल लोमरोर (71) की एकमात्र अर्धशतकीय पारी से 47 ओवर में 238 रन पर ही आउट हो गई।त्रिपुरा के लिए बीबी घोष और मिश्रा (56) ने दूसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। पहला विकेट 50 के योग पर गिरने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर 190 तक पहुंचाया। अनिकेत चौधरी, राहुल चाहर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। दीपक चाहर और अभिमन्यु लाम्बा को एक-एक विकेट मिला।खलील अहमद नहीं खेले इस मैच में खलील अहमद के स्थान पर अभिमन्यु लाम्बा को शामिल किया गया। साथ ही सलामी बल्लेबाज मानेंद्र के लगातार चार मैच में फेल होने के बाद अमित गौतम का मौका दिया गया। अमित गौतम भी सिर्फ 23 रन ही बना सके। अशोक मेनारिया ने 38, चेतन बिष्ट ने 29, अर्जित गुप्ता ने 25 रन बनाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LLBP7G

कोई टिप्पणी नहीं