एलीट राष्ट्रीय पुरूष मुक्केबाजी में भाग ले रही हैं 38 टीमें, अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन

चौथी एलीट राष्ट्रीय पुरूष मुक्केबाजी प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शुक्रवार से शुरू हो गई जिसका केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन किया। सात दिन की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 38 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज भी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता से वर्ष 2020 में जापान के टोक्यो में होने ओलम्पिक क्वालिफाईंग दौर के लिये भारतीय मुक्केबाजों का चयन किया जाएगा। इस अवसर उपस्थित खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए श्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया का लक्ष्य भारत जैसे युवा देश को वास्तविक अर्थों में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। इस दिशा में हमारे खिलाड़ी सही मायनों में फिट इंडिया के दूत बनकर उभर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी नियमित तौर पर अभ्यास से अपना प्रदर्शन उत्कृष्ट करने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। उन्हें अपने आसपास के लोगों को व्यायाम एवं खेल के महत्व को समझाना होगा। तभी देश फिट इंडिया के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय देश में कुपोषण, मोटापा और मधुमेह की बीमारी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। इन सभी से निपटने के लिए व्यायाम के मूलमंत्र को अपनाना होगा। उन्होंने आशा जताई कि बद्दी में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता जहां देश को अनेक उदीयमान मुक्केबाज देगी वहीं लोगों में फिट इंडिया की अवधारणा को भी मजबूत करेगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि वे नए भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर राष्ट्रहित में अपनी ऊर्जा लगाएं। ठाकुर के अनुसार मुक्केबाजी एक तेज गति का खेल है और इसे खेलने वाले सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं। उन्होंने सभी मुक्केबाजों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ी बद्दी से हिमाचल के अतिथि सत्कार की अच्छी स्मृतियां लेकर वापिस लौटेंगे।
4️⃣th Elite Men's National Championship starts from today in Baddi, Himachal Pradesh.
— Boxing Federation (@BFI_official) October 4, 2019
Check out the?day 1⃣ schedule here.
3⃣9⃣team and 3⃣0⃣8⃣ boxers are participating from across the country to vie for National Glory.
All the best Guys!??#PunchMeinHaiDum #boxing pic.twitter.com/ifGm9n87aT
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31PvCgm
कोई टिप्पणी नहीं