Breaking News

बर्फबारी से खूबसूरत हुई सिक्किम की वादियां, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी लोगों की भीड़


दीवाली के लंबी छुट्टियों के बाद सिक्किम में सैलानियों का आवगमन बढ़ गया है। खुशनुमा मौसम के कारण राज्य के हरेक पर्यटकीय स्थलों पर सैलानियों का गुलजार हो गया है। अगले डेढ़ माह के लिए शहर के हरेक होटलों पूरी तरह से बुक हो गई है। पर्यटकों के आवगमन के साथ टैक्सी वाहनों की किल्लत भी आरंभ हो गया है। हालाकि राज्य के ऊंची स्थानों में बर्फबारी नहीं हुई है। अगले दो सप्ताह के बाद ऊंची स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना प्रबल होने की पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। बर्फबारी के खबर फैलते ही राज्य में सैलानियों का संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होगा। राज्य के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री बीएस पंत ने दैनिक जागरण को बताया कि राज्य के कुल क्षेत्रफल 7097 वर्ग किलोमीटर मात्र है। जहा के आबादी 6.50 लाख है। लेकिन हरेक वर्ष सैलानियों का आवगमन औसतन 14 लाख होती है। इससे स्पष्ट होता ही की राज्य में पर्यटन व्यवसाय एक उद्योग के रूप में विकास हो रही है। राज्य सरकार व्यवसायियों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य में आवश्यक ढाचाओं का निर्माण करने का प्रतिबद्धता जाहिर किया। इसी तरह कम व्याज दर के ऋण भी उलब्ध कराने की योजनाएं आरंभ करने की जानकारी दिया।राज्य के पर्यटन व्यवसायी संघ के महासचिव नोरगे ल्हाचुंगपा ने बताया कि सिक्किम में बड़ती सैलानियों के आवगमन को बनाए रखने के लिए पर्यटन व्यवसाय में गुणस्तरीय सेवाएं देना आवश्यक है। ताकि एक बार सिक्किम भ्रमण के बाद पुन वापस आने व अन्य लोगों को यहा के सौंदर्यता के साथ होटलों व वाहनों में सेवाओं का सुनाम फैल सके। उन्होंने इस संबंध में पर्यटन व्यवसायियों को सचेतना कार्यक्रम करने की जानकारी दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34euy6G

कोई टिप्पणी नहीं