दिवाली पर बिक रहा मावा असली है या नकली? ऐसे लगाएं तुरंत पता

दिवाली के त्योंहार के सीजन में मिठाइयों की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। हालांकि कई लोग तो मावा घर ही लाकर उससे तरह-तरह की मिठाईयां बनाते हैं। लेकिन जो मावा आप बाजार से खरीद रहे हैं वो मिलावटी या नकली भी हो सकता है। इस तरह के मावे की खबरें आए दिन आती रहती है। साथ त्योंहारी सीजन में नकली मावा की सप्लाई भी बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि जो मावा आप खरीद रहे हैं वो नकली है या असली उसकी तुरंत पहचान कैसे करें—मावा के जरा से टुकड़े को हाथ के अंगूठे पर थोड़ी देर के लिए रगड़ें। इसमें मौजूद घी की महक अगर देर तक अंगूठे पर टिकी रही तो समझ लीजिए मावा सही है।हथेली पर मावे की एक गोली बनाएं और उसे देर तक दोनों हथेलियों के बीच घूमाते रहें। अगर ये गोली फटने लगे तो समझिए नकली है।5 मिली गर्म पानी में जरा सा मावा डालें। थोड़ी देर ठंडा होने के बाद इसमें आयोडीन सोलूशन डालें। अगर नकली हुआ तो उसका रंग नीला पड़ने लगेगा।अगर चाहें तो खाकर भी असली-नकली मावे को पहचान कर सकते हैं। अगर मावे में चिपचिपाहट महसूस हो रही है तो समझ जाइए कि वो खराब हो चुका है।पानी में मावा डालकर फेंटने पर अगर वह छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटता है तो वो खराब हो गया।कच्चे की बजाय सिका हुआ मावा खरीदें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/366OJFx
कोई टिप्पणी नहीं