Breaking News

असम की रेवती के लाखों है दीवाने, बोल्डनेस देख छूट जाते हैं पसीने, देखें हॉट तस्वीरें


असम की खूबसूरती से तो आप सब परिचित हैं ही इसलिए आज हम आपको नेचर की खूबसूरती से नहीं बल्कि असम की हॉट ब्यूटी यानी की रेवती छेत्री से परिचित करवाने जा रहे हैं। जिनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। साल 2016 में 24 वर्षीय असम की रेवती छेत्री ने चीन में ऑर्गनाइज वर्ल्ड मिस एशिया यूनिवर्सिटी कॉन्टेस्ट में मिस एशिया का खिताब जीच चुकी हैं। रेवती ने ये खिताब 69 मॉडल्स को पछाड़कर प्राप्त किया था।इससे पहले वे फेमिना मिस इंडिया 2015 में मिस पॉपुलर और मिस मल्टीमीडिया खिताब जीत चुकी हैं। वे जापान टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर है और विजिट जापान को प्रमोट भी कर रही हैं।जापान टूरिज्मएजेंसी, मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, लैंड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रांसपोर्ट ने मिस इंटरनेशनल 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रेवती छेत्री को आधिकारिक तौर पर विजिट जापान एम्बेसडर नियुक्त किया था।4 जुलाई, 1993 को रेवती छेत्री का जन्म असम के हाफलांग शहर में हुआ था। उनके पिता बाबुराम छेत्री और माता बिना छेत्री हैं। उनके पिता असम में बिजली विभाग में काम करते थे, वहीं माता गृहणी हैं।हाफलांग के सैंट एग्नेस कान्वेंट हाईस्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रेवती ने लामडिंग कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक सुपर मॉडल के साथ ही रेवती एक सफल अभिनेत्री भी रही हैं।फेमिना मिस इंडिया-2015 के टॉप 10 फाइनलिस्ट में भी रेवती का चयन हुआ था जहां उन्होंने मिस इंडिया, मिस पोपुलर और मिस मल्टीमीडिया का खिताब हासिल किया। बीजिंग में वर्ल्ड मिस यूनिवर्सिटी– 2016 के सौन्दर्य प्रतियोगिता में भी रेवती ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और मिस एशिया कांटिनेंटल का ताज हासिल किया।रेवती ने इसी साल हिंदी फिल्म ‘गैंग ऑफ नार्थईस्ट’ में भी अभिनय किया था। इसके अलावा वे जिंग चैनल पर प्रसारित होने वाले प्यार तुने क्या किया के सीजन 9 में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे कई कॉमर्शियल ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। बेपनाह हुस्न की मल्लिका और दिमाग से काफी तेज रेवती मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बना चुकी हैं और अब उसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। रेवती इस समय गुवाहाटी लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई कर रही हैं।रेवती साल 2015 में टाइम्स मैगजीन की मोस्ट डिजायरेबल वुमन की टॉप 50 में जगह पा चुकी हैं। आपको बता दें 23 साल की रेवती, आतिफ असलम की फैन हैं और उन्हें डेट करना चाहती हैं। वर्तमान में रेवती मुंबई में रहती हैं। रेवती सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 63.2 हजार फॉलोअर्स हैं। जहां वे अक्सर अपनी हॉल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फेसबुक पर इनके 71,310 फॉलोअर्स हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JAWYA0

कोई टिप्पणी नहीं