Breaking News

इस माॅडल की बोल्ड तस्वीर ने मचाया धमाल, यहां देखें तस्वीरें


असम की रहने वाली प्रियदर्शनी चटर्जी एक प्री-मेच्योर बेबी के रूप में पैदा हुईं थीं और उनके जीने की उम्मीद बहुत कम थी। लेकिन कई सर्जरी के बाद वे ठीक हो गईं। बंगाली फैमिली में जन्मी प्रियदर्शनी की परवरिश असम राज्य की गुवाहटी सिटी में हुई। आपको बता दें कि प्रियदर्शनी नॉर्थ-ईस्ट इंडिया की पहली प्रतिभागी हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड कम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया था।प्रियदर्शिनी चटर्जी ने हाल में एक इवेंट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काफी हॉट लग रही हैं। इससे पहले उन्हें व्हाइट शर्ट और रिप्ड जींस पहने देखा गया था। बता दें कि साल 2016 में वो फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं। प्रियदर्शिनी ऐसी पहली मॉडल बनी जिन्होंने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से निकलकर मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें ब्यूटी विद अ परपज शीर्षक के लिए पांच दावेदारों में शामिल किया गया था लेकिन इस कॉम्पिटिशन में भी मिस इंडोनेशिया ने बाजी मार ली थी। प्रियदर्शनी ने कुछ दिन पहले ही बिकिनी पहनकर फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। मॉडल एलिसा राऊत को मानती है अपना रोल माॅडल प्रियदर्शनी चटर्जी का जन्म 4 सितंबर 1996 को असम के धुबरी में हुआ है।प्रियदर्शिनी ने अपनी स्कूलिंग गुवाहाटी के मारिया पब्लिक स्कूल से की है।इसके बाद वे दिल्ली आग गई। हिंदू कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। प्रियदर्शनी, मॉडल एलिसा राऊत को अपना रोल मॉडल मानती हैं। प्रियदर्शिनी को ट्रैवलिंग करना बहुत पसंद है, उनका मानना है कि घूमने के लिए वीजा नहीं लगाया जाना चाहिए। प्रियदर्शनी 2016 में ही फेमिना मिस इंडिया, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड और फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2016 का खिताब जीत चुकी हैं। आपको बता दें कि 9 साल की उम्र में प्रियदर्शनी को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। रणबीर कपूर के साथ शेयर करना चाहती है स्क्रीनहां इलाज के दौरान उनकी इंटेस्टाइन में ट्यूमर मिला। सर्जरी के बाद बेशक वे ठीक हो गईं लेकिन सही समय पर इलाज नहीं मिलता तो शायद वे सर्वाइव नहीं कर पातीं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा ड्रीम है कि रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करूं।दादा थे बांग्ला फिल्मों के एक्टरप्रियदर्शिनी के दादा अनिल चटर्जी हिंदी और बांग्ला फिल्मों के एक्टर थे। उन्होंने 150 से ज्यादा बांग्ला फिल्मों में काम किया था। आपको बता दें कि प्रियदर्शनी सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। वो ‘उत्साह’ नाम की एक NGO से जुड़ी हुई हैं। यह संस्था बच्चों के लिए काम करती है।


from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31YxVgE

कोई टिप्पणी नहीं