देश भर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, राष्ट्रपति-पीएम सहित इन नेताओं ने शुभकामनाएं दी

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने इस पर्व को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कामना की है कि सभी लोगों को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं।बप्पा के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तो का तांता लगा हुआ है। लोगों में जश्न का माहौल है। लोग अपने-अपने घरों में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।बधाई संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, गणपति बप्पा मौर्या! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने बधाई संदेश में कहा, विनायक चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों के जीवन में शुभता, समृद्धि,स्वास्थ्य और संतोष की कामना करता हूं। लोकमान्य तिलक ने इस पर्व को राष्ट्रीयता और सामाजिक एकता के सांस्कृतिक पर्व के रूप में स्थापित किया था। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया! Wishing everyone a blessed Ganesh Chaturthiगणेश चतुर्थी के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं. भगवान गणेश सभी का मंगल करें और सबों के घरों में सुख शांति लाए यही श्री चरणों में प्रार्थना है।अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥ सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया!इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, बिप्लब कुमार देब ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
गणपति बप्पा मौर्या!
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 2, 2019
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं।
मेरी कामना है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो — राष्ट्रपति कोविन्द
विनायक चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों के जीवन में शुभता, समृद्धि,स्वास्थ्य और संतोष की कामना करता हूं।लोकमान्य तिलक ने इस पर्व को राष्ट्रीयता और सामाजिक एकता के सांस्कृतिक पर्व के रूप में स्थापित किया था।उस आदर्श के प्रति सत्यनिष्ठ रहें।मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/HVwirIoi7R
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 2, 2019
सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2019
Wishing everyone a blessed Ganesh Chaturthi.
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) September 2, 2019
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया! pic.twitter.com/BsTX8FpyBX
Wishing all a happy and prosperous #GaneshChaturthi. pic.twitter.com/wFFzAuybgU
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) September 2, 2019
शुक्लाम्बरधरं विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजम्। प्रसन्नवदनं ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये।।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 2, 2019
ओम श्री सिद्धीविनायक: नम:
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ।
May we all be blessed by Lord Ganesha ?#GaneshChaturthi2019 pic.twitter.com/YKip8B9u84
Ganpati Bappa Morya !
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) September 2, 2019
May the grace of lord #Ganesha keep enlightening your lives and bless you always.
Wishing you all a blessed Ganesh Chaturthi ! pic.twitter.com/khLl8GbacL
Ganpati Bappa Morya !
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) September 2, 2019
May the grace of lord #Ganesha keep enlightening your lives and bless you always.
Wishing you all a blessed Ganesh Chaturthi ! pic.twitter.com/GDlEyeEQTm
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2llYeNS
कोई टिप्पणी नहीं