Breaking News

सुब्रतो कप: एनसीसी पूर्वोत्तर ने मध्यप्रदेश स्कूल को 9-0 से चटाई धूल, त्रिपुरा को मिली 3-0 से हार


मूर्सल की शानदार हैट्रिक की बदौलत अफगानिस्तान के राबिया बाल्की स्कूल ने एयरफोर्स स्कूल बैरकपुर को सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 गल्र्स वर्ग में रविवार को ग्रुप डी में 9-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। ग्रुप डी में ही चंडीगढ़ स्कूल ने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल वसंत विहार को 1-0 से हराया। पूल ए में कोलकाता ने गुरुग्राम को 1-0 से और राजस्थान स्कूल ने उत्तराखंड स्कूल को 2-0 से पराजित किया। पूल बी में गोवा स्कूल ने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई को 7-0 से पराजित किया। फ्लानी कोस्टा ने गोवा स्कूल के लिए हैट्रिक जमायी। पूल बी के एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु स्कूल ने केवी जेएनयू ओल्ड कैंपस को 9-0 से हराया। विजेता टीम के लिए एस शांति और ए महालक्ष्मी ने तीन-तीन गोल किए। पूल सी में एनसीसी पूर्वोत्तर ने मध्यप्रदेश स्कूल को 9-0 से पराजित किया। लालछेनिमी ने हैट्रिक सहित पांच गोल दागे। इस पूल में बंगलादेश स्कूल ने त्रिपुरा को 3-0 से हराया। पूल ई में केरल स्कूल ने आंध्र स्कूल को 5-1 से हराया। पूल एफ में मिजोरम ने हरियाणा को 1-0 से हराया जबकि मणिपुर और गुजरात का मुकाबला गोल रहित बराबर रहा। पूल जी में महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 8-1 से और पूल एच में मेघालय ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से पराजित किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lln28J

कोई टिप्पणी नहीं