Breaking News

Superstar Singer: 90 के गाने पर असम के हर्षित नाथ और प्रीति भट्टाचार्य ने किया धमाल


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के सुपर प्रीमियर एपिसोड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) और कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य अपने सिंगिंग से स्टेज पर धमाल ही कर दिया। हर्षित ने डुएट सॉन्ग में प्रीति के शानदार परफॉर्मेंस दिया। टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री के साथ ही दोनों ने 27 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में अपने सिंगिंग से जजों को हैरान कर दिया। बता दें कि इस हफ्ते का एपिसोड 90टीज स्पेशल है। इस एपिसोड में दो दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू आए थे।अपने परफॉर्मेंस में दोनों ने पहले उदित नायारण और अल्का याग्निक के गाए गाने राजा को रानी से प्यार हो गया और कुमार सानू और अल्का याग्निक के गाए गाने जो हाल दिल का इधर हो रहा है.. वो हाल दिल का उधर हो रहा है पर जैसे धमाका ही कर दिया। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस से समां ही बांध दिया। परफॉर्मेंस के दौरान गेस्ट सहित सभी जज वाह-वाह करते और झूमते नजर आए। इसके साथ ही सभी ने दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। परफॉर्मेंस के बाद सभी ने प्रीति और हर्षित की खूब तारीफ की। साथ ही जजों ने दोनों के हुनर पर मुहर लगा दी। शो में आए गेस्ट उदित नारायण और कुमार सानू ने दोनों की जमकर तारीफ की। इसके बाद प्रीति के कहने पर कुमार सानू ने उनके साथ जो हाल दिल का इधर हो रहा है..वो हाल दिल का उधर हो रहा है गाना गाया।शो में उदिन नारायण और कुमार सानु ने खूब की मस्तीसोनी टीवी के शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में इस हफ्ते उदित नारायण और कुमार सानू की एंट्री हुई। कुमार सानू और उदित नारायण अल्का याज्ञनिक के साथ काफी काम कर चुके हैं। अल्का याज्ञनिक की आवाज इन दोनों सिंगर्स के साथ पसंद की जाती रही है। इन तीनों ने मिलकर भी कई हिट गाने गाए हैं। ऐसे में जब तीनों लेजेंड्स एक साथ-साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए तो पुरानी कहानियां सामने आना लाजमी था। उदित नारायण जब इस शो में पहुंचे तो बताते हैं कि एक समय में वह अल्का जी के पीछे थे। ये सुनते ही अल्का हंसने लगती हैं।तभी उदित नारायण कहते हैं- ‘अल्का जी के पीछे मैं पड़ा हुआ था इतने सालों से..अब तो टाइम निकल गया है। जहां भी जाता था मैं ये कुमार सानू पहले ही चांस मार लेता था।’ इसके बाद कुमार सानू अल्का याज्ञनिक संग उनका सुपरहिट गाना गाते हैं- ‘ रात को आऊंगा मैं..मुझसे शादी करोगी…।’ इस बीच उदित नारायण अल्का और सानू के बीच लगातार अपनी टांग अड़ाते नजर आए। बता दें कि ऑडिशन में कुछ 30 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट किए गए थे। जिसमें से टॉप-16 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZgDs1v

कोई टिप्पणी नहीं