Breaking News

Nokia 6.1 Plus और Nokia 8.1 की कीमत में हुई कटौती, यहां जानें नया दाम

नई दिल्ली: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nokia अपने nokia 6.1 plus और nokia 8.1 स्मार्टफोन पर पिछले कई दिनों से भारी छूट दे रही है। अगर आप भी कंपनी के इन दो लोकप्रिय स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे सही मौका है। दोनों ही हैंडसेट को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स अमेजन ( Amazon ) पर डिस्काउंट कीमत और ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। तो आइए जानतें हैं इनकी नई कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।

Nokia 6.1 Plus और Nokia 8.1 नई कीमत

कंपनी ने Nokia 6.1 Plus को 15,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन इस स्मार्टफोन को ग्राहक अमेजन से 12,949 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। साथ ही फोन को 610 रुपये के शुरुआती ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं, Nokia 8.1 को 28,831 रुपये की जगह पर 18,790 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस फोन को 885 रुपये के शुरुआती ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं।

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Nokia 6.1 Plus में 5.8-इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19:9 का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC है। यह एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। यह फोन 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

नोकिया के इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का दिया गया है और क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O09A8y

कोई टिप्पणी नहीं