अब स्वीडन में धमाल मचाएगी टीम इंडिया, 80 देशों से होगा मुकाबला

भारतीय टीम क्रिकेट टीम भले ही सेमी फाइनल में न्यूलीलैंड से हारकर विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन अब एक और टीम है जो विश्व कप जीतने का मादा रखती है। यह भारतीय टीम है जो नागालैंड से जा रही है। भारतीय गर्ल फुटबॉल टीम स्वीडन के गोटेनबर्ग में गोथिया कप में भाग लेने के लिए तैयार है। यह दुनिया का सबसे बड़ा युथ टूर्नामेंट है जिसमें 80 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।भारतीय फुटबॉल टीम से नागालैंड के मुख्यमंत्री नैफिउ रिओ और केंद्रिय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने टीका हौसला अफजाई भी किया। उनको शुभकानाएं देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की बेटियों ने क्वालीफाई किया है। उन्होंने टीम के कोच से भी बात की और प्रशिक्षण के तौर तरीकों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि नागालैंड में फुटबॉल हमेशा से ही जबरदस्त और प्रसिद्ध खेल रहा है। अब हम इस खेल के दायरे को बढ़ा रहे तथा इंटरनेशनल स्तर पर अपना नाम करने जा रहे हैं। गर्ल टीम के इस फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने से लैंगिंग समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YPMrqd
कोई टिप्पणी नहीं