ये जगहें Honeymoon के लिए हैं बेस्ट, यादगार बन जाएगी Trip

शादी के बाद हनीमून बेहद जरूरी होता है। नए शादीशुदा कपल को हनीमून के जरिए कुछ अकेले समय बिताने को मिलता है साथ ही एक-दूसरे को समझने का भी मौका मिलता है।मौका जब बड़ा और खास होता है तो कपल हमेशा जगह भी खास ही चुनते हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको भारत देश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बातएंगे जहां पर शादी के बाद हनीमून के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।दार्जिलिंगदार्जिलिंग सबसे मशहूर भारत का हिल स्टेशन है। हनीमून के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यहां पर पहाड़ और टॉय ट्रेन और खूबसूरत वादियां हैं जो दार्जिलिंग की खूबसूरती को चार-चांद लगाती हैं।कूर्ग कूर्ग भारत देश का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह जगह हनीमून कपल्स के लिए एकदम सही है। जब कूर्ग में सूर्यास्त होता है तो उसका नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।श्रीनगरकश्मीर का नाम खूबसूरत और हसीं वादियों में जरूर आता है। कश्मीर भी हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट जगह है। कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी हसीन वादियां हैं जो इसे धरती का स्वर्ग बनाती हैं। कश्मीर आपके हनीमून को बहुत ही यादगार बना सकती है।शिमलाशिमला सर्दी के मौसम में बहुत खूबसूरत दिखता है। इसकी खूबसूरती को बर्फ चार चांद लगा देती है। सर्दी के मौसम में चारों तरफ बर्फ होती है जो वादियों को ढक देती जो बेहद खूबसूरत दिखते हैं। यह खूबसूरती आपकी यादों को भी खूबसूरत बना देती है।तवांगतवांग अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी जगह है। लेकिन खूबसूरती के मामले में यह किसी से कम नहीं है। इसकी खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हनीमून कपल्स के लिए यहां का शांत वातावरण बेहद ही अच्छा है।केरलशांति और सुकून केरल में मिलता है। हनीमून कपल्स को केरल का शांत वातावरण बहुत अच्छा लगेगा साथ ही यहां की खूबसूरती भी उन्हें बेहद पसंद आएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JCEUpC
कोई टिप्पणी नहीं