ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित जगह, Girls ले सकती हैं Solo Trip के मजे

सोलो ट्रैवलिंग आज के समय में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी बहुत भा रही हैं। पहले जहां महिलाओं के लिए अकेले घूमना एक बड़ा और मुश्किल टास्क हुआ करता था वहीं अब ये एक ट्रेंड बनता जा रहा है। अकेले घूमने में किसी तरह की कोई टेंशन नहीं होती आप जहां चाहे जब तक चाहे उस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं बशर्ते वो जगह सुरक्षा के लिहाज़ से बेहतर हो लेकिन सुरक्षा के डर से ये सोलो ट्रिप सिर्फ लड़कों तक ही सीमित रह जाती है। यही वजह है कि देश की कई जगहों को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर बनाया गया हैं ताकि महिलाएं बेफिक्र होकर घूम सकें। तो आज के इस वीडियो में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाए बेफिक्र, बेखौफ होकर ट्रेवल और एक्सप्लोर कर सकती है।मुन्नारकेरल के इडुक्की जिले में बसा प्रकृति के बेहद करीब मुन्नार आकर ऐसा लगता है जैसे आप फिल्म के किसी लोकेशन पर पहुंच गए हैं। 12000 हेक्टेयर में फैले चाय के बागान यहां की खूबसूरती को दुगुना करते हैं। हम्पीयूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हम्पी को देखने देश-विदेश से टूरिस्टों की भीड़ जुटती है, तो अगर आप अकेले घूमने-फिरने का प्लान कर रही हैं तो हम्पी बहुत ही बेहतरीन जगह है। ऐसा माना जाता है कि हम्पी कभी रोम से भी ज्यादा सम्पन्न था और यहां आकर आप इस चीज़ को बखूबी देख भी सकते हैं। वैसे तो हम्पी में आपको हनीमून कपल की भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी लेकिन अकेले आने के लिए भी ये बहुत ही सुरक्षित और बेहतरीन डेस्टिनेशंस में से एक है।घाटियों से लेकर टीलों के बीच यहां 500 से भी ज्यादा स्मारक चिन्ह देखने को मिलते हैं। जिनमें शाही मंडप, चबूतरे, राजकोष, तहखाने और भी दूसरी इमारतें हैं।शिलांगस्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट के नाम से मशहूर शिलांग बहुत ही खूबसूरत और महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर है। जहां आप अकेले बिल्कुल फ्री होकर घूमने-फिरने का मजा ले सकती हैं। मेघालय की इस राजधानी को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं जगह-जगह पहाड़ों से गिरते झरने, आसमान को छूने की कोशिश करते हरे-भरे पहाड़ और दूर-दूर तक बिछे घास के मैदान। अगर आप अकेले पूरे शहर को एक्सप्लोर करने निकली हैं तो होटल की जगह होमस्टे का एक्सपीरियंस लें। यहां के लोग बहुत ही मिलनसार और मददगार होते हैं जो ट्रैवल को यादगार बनाने का काम करते हैं। वैसे ब्रिटिश काल और स्टाइल में बने हुए कॉटेज का भी ऑप्शन है आपके पास।उदयपुरबहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है उदयपुर। जहां घूमने के लिए आपको किसी कंपनी की जरूरत नहीं। शहर को घूमने के लिए 2 से 3 दिन का समय काफी है। लोगों का फ्रेंडली नेचर सुरक्षा का एहसास कराता है इसके साथ ही यहां का खानपान भी काफी उम्दा है।गोवाअगर आपको ऐसा लगता है कि गोवा में मस्ती सिर्फ दोस्तों-यारों के साथ ही पॉसिबल है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं। इसे अकेले भी बहुत शानदार तरीके से एक्सप्लोर किया जा सकता है। बीचों की तो यहां कोई कमी ही नहीं, जहां मौज-मस्ती करते हुए कब सुबह से शाम हो जाती है इसका पता ही नहीं चलता। उगते सूरज के साथ गोवा की मस्ती भरी लाइफ शुरू होती है जो रात की पार्टी के बाद ही ओवर होती है। विदेशी सैलानियों की तो ये फेवरेट जगह है। तो बेफ्रिक होकर गोवा आएं और तरह-तरह के एडवेंचर का मजा लें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ldLsRT
कोई टिप्पणी नहीं