Breaking News

बर्नाली बोरा ने लहराया परचम, राष्ट्रमंडल जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड


मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 45 और 40 किग्रा भार वर्ग में राष्ट्रमंडल जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी बर्नाली बोरा और रेखमोनी गोगोई को बधाई दी है।यह चैंपियनशिप दक्षिण प्रशांत द्वीप समूह समोआ की राजधानी अपिया में चल रही है। सोनोवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है, आपके पराक्रम ने राज्य के युवाओं में उत्साह भर दिया है। आपके प्रदर्शन ने राज्य के साथ देश के युवा खिलाड़ियों को भी एक रास्ता दिखाया है।बता दें कि बर्नाली शिवसागर जिले के गौरीसागर के बाहरी इलाके में दिक्खोमुख रघुबरी गांव की रहने वाली और शिवसागर डिस्ट्रिक्ट वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की खिलाड़ी हैं। उन्होंने 45 किलोग्राम (जूनियर) समूह के तहत भारत की टीम की ओर से मेगा इवेंट में प्रतिनिधित्व किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2l6ZxjJ

कोई टिप्पणी नहीं