Breaking News

हिमा दास का ट्विटर पर चला जबरदस्त ट्रेंड, हमेशा रहती हैं ​एक्टिव


हिमा दास इस समय भारत की सबसे चर्चित खिलाड़ी और सेलिब्रिटी हैं। सोशल मीडिया पर धिंग एक्सप्रेस का नाम व उनकी कामयाबी की कहानी जमकर वायरल हो रहे हैं। हिमा ने हाल ही में इंटरनेशनल रेसिंग प्रतियोगिताओं में महज 19 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतते हुए देश का नाम रोशन किया है। हिमा दास ट्विटर पर भी एक्टिव हैं और अपनी उपलब्धियों समेत कई चीजों को इस प्लेटफॉर्म पर लगातार शेयर करती रहती हैं। जैसे ही हिमा ने गोल्ड जीतने की झड़ी लगाई वैसे ही उनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलेअर्स की बाढ़ आ गई और ट्रेंड में भी उनका नाम टॉप पर रेंक करने लगा है।हिमा दास ट्विटर अकाउंट और फॉलोअर्सहिमा दास का ट्विटर अकाउंट यानी Hima Das Twitter Account पर नाम Hima MON JAI है तथा उनका यह Verified account है। इस अकाउंट पर उनका हैंडल नेम @HimaDas8 है। इस अकाउंट पर उन्होंने Indian Athlete, Track & field, 1st Indian track athlete to hold global title(U20 400M World champion), Adidas athlete आदि नाम लिखे हुए हैं। हिमा अपने इस ट्विटर अकाउंट से अब तक 777 ट्वीट कर चुकी है। वो अपने इस अकाउंट से 164 लोगों को फोलो कर रही हैं तथा 200K से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और ये ​आंकड़ बढ़ता ही जा रहा है। अपने 200K फॉलोअर्स होने पर हिमा ने उनको एक फोटो ट्वीट करते हुए धन्यवाद भी दिया है। उनके इस अकाउंट पर 1200 से अधिक लाइक्स है तथा यह आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।हिमा दास ट्विटर अकाउंट फोटोजहिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रोफाइल पिक के तौर पर मुस्कुराती हुई सेल्फी लगाई हुई है जो काफी आकर्षक हैं। वहीं, इस लगे बैनर पर वो दौड़ने की मुद्रा में दिखाई देती हैं। हिमा ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती हैं तथा अपनी उपलब्धियों और अन्य कार्यो से संबंधित ट्वीट व तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में असम में आई भयंकर बाढ़ के लिए भी हिमा ने भगवान विष्णु की डूबती हुई तस्वीर शेयर करते हुए बहुत मार्मिक अपील की थी। उन्होंने अपनी आधी सैलरी दान करते हुए अपील की थी कि असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आएं। इसके बाद लोगों ने उनकी अपील को हाथों हाथ लिया और मदद को तुरंत आगे बढ़ने शुरू हो गए।हिमा दास को ट्विटर पर बधाईलगातार पांच गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की इस होनहार बेटी की सराहना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दी है। इतना ही बल्कि शायद ही देश की कोई ऐसी सेलिब्रिटी या ब्रैंड या कंपनी होगी जिसने उनको ट्विटर हैंडल पर खुलकर नहीं सराहा और उनके आत्म विश्वास को बढ़ावा देते हुए बधाई न दी हो। हिमा दास के ट्विटर पर फोलोअर्स के साथ ही उनको बधाईयां देने का तांता लगातार बढ़ता जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2McfPDw

कोई टिप्पणी नहीं