Breaking News

हिमा दास की जाति, परिवार, माता-पिता, गांव और राज्य, जानिए सबकुछ


हिमा दास आज के समय में भारत में वो नाम है जो बच्चे—बच्चे की जुबान पर छाया हुआ है। इंटरनेश्नल रेसिंग प्रतियोगिताओं में महज 19 दिन में लगातार 5 गोल्ड मेडल जीतकर खुद का व देश का नाम रोशन करने वाली इस बेटी को धिंग एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि लोग हिमा दास और उनके प्रोफेशन से ​तो परिचित हो चुके हैं। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो हिमा दास की जाति, परिवार, माता-पिता, गांव और राज्य के बारे में जानने के लिए लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में dailynews360.patrika.com आपके लिए लेकर आया है उनसें जुड़ी ऐसी ही बातें जो आप जानना चाहते हैं—हिमा दास का धर्महिमा दास एक हिंदू परिवार में जन्मी लड़की हैं। जिनके माता-पिता भी हिंदू हैं। वो 6 भाई बहिन हैं।हिमा दास की जातिहिमा दास की जाति केओट यानी Keot(Kaibarta) है। यह स्थानीय जाति है।हिमा दास की जन्म तिथि, गांव, जिला, राज्य व राशिहिमा दास की जन्म तिथि 9 जनवरी सन 2000 है। उनका जन्म असम राज्य के नगांव जिले के धिंग नामक गांव में हुआ है। यह गांव भारत के पूवोत्तर राज्य असम में स्थित है। हिमा दास की राशि मकर है।हिमा दास की शिक्षाहिमा दास की शिक्षा उनके गांव में ही स्कूल में हुई है। हालांकि उच्च शिक्षा के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं है।हिमा दास के निक नेमहिमा दास को धिंग एक्स्रपेस, मोन जय तथा गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।हिमा दास के रिकॉर्डहिमा दास ने इंटरनेशनल रेसिंग प्रतियोगिता में लगातार 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व अंडर 20 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है तथा ऐसा करने वाली वो देश की पहली महिला एथलीट हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JNE8pA

कोई टिप्पणी नहीं