Breaking News

Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ ने जीता जजों का दिल, मिली शो में धमाकेदार एंट्री


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के ओडिशन राउंड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने अपने सिंगिंग से सभी जजों का दिल जीत लिया। हर्षित को देखकर सभी जज ने कहा आपको बर्गर बहुत पसंद है। इसके जवाब में हर्षित ने कहा मैं बर्गर नहीं खाता हूं। मैं वेजिटेबल खाता हूं। इसपर जजों ने कहा नहीं आप झूठ बोल रहे हैं। इसपर हर्षित के पिता ने कहा हर्षित सही बोल रहा। हर्षित वेजिटेबल ही खाता है। क्योंकि मैं खुद फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचता हूं। जिससे 250 रुपए हर रोज इनकम होता है। मैं अपने घर को किराया 1500 रुपए देता हूं। हमलोगों के पास इतने पैसे नहीं हैं कि हमलोग इसे बर्गर जैसी चीजें दे सकें। शो में हर्षित की स्टोरी दिखाई गई जिसमें हर्षित की मां ने कहा, लोगों के घर बहुत बड़े-बड़े होते हैं। लेकिन उनके घर में कोई ट्रॉफी नहीं होती। हमारे छोटे से घर की दीवार हर्षित की ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। इनकी कहानी सुनकर हिमेश रेशमिया ने कहा मैं इस बच्चे के चेहरे की स्माइल ही देख रहा हूं। ये दिखाता है कि हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए। इसके बाद हर्षित नाथ ने आने वाला पल गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। हर्षित के बेहतरीन सिंगिंग के बाद सभी जज अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए। इसके बाद सभी जज स्टेज पर आ गए। हर्षित के परफॉर्मेंस के बाद हिमेश रेशमिया ने कहा, सुपरस्टार सिंगर की किस्मत है कि तुम जैसा सिंगर यहां आया है। इसके बाद जावेद अली ने कहा आपके सिंगिंग को सुपर स्टार सिंगर की मुहर मिलने वाली है। इसके साथ ही सभी जजों ने उनके हुनर पर मुहर लगा दिया। बता दें कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।देखें वीडियो-

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JfI7d8

कोई टिप्पणी नहीं