Breaking News

असम की रोडाली बरुआ ने ताइक्वांडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास


हैदराबाद में आयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण में असम की ताइक्वांडो खिलाड़ी रोडाली बरुआ ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में भारत की ओर से 29 राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वही ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और कोरिया जैसे 25 देशों से भी खिलाडी चैम्पियनशिप में शामिल हुए।असम के तेजपुर की इस स्टार खिलाडी ने जून 2017 में कोरिया में हुई विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। रोडाली ने विशाखापत्तनम में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय सीनियर क्युरूगी और 8वीं राष्ट्रीय सीनियर पुमचे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।छोटी उम्र में ही ताइक्वांडो का अभ्यास शुरू कर देने वाली इस प्रतिभावान खिलाडी ने 8वीं क्लास से ही ताईक्वांडो चैंपियनशिप्स में भाग लेना शुरू कर दिया था। कई विश्व चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम करने वाली रोडाली का विश्व रैंकिंग में 86वां स्थान है। अगस्त 2017 में रोडाली ने विश्व ग्रीष्मकालीन विश्वविद्यालय खेलों में चीनी के ताइपे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रोडाली 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RoXIuJ

कोई टिप्पणी नहीं