Breaking News

सात समंदर पार सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन, अद्भुत कलाओं का शहर है यज्द


इस बार गर्मियों की छुट्टी में घूमने नहीं निकल पाए तो कोई बात नहीं पैसों की बचत करिए और सितंबर से नवंबर महीने के बीच कभी भी एक ऐसे मनोरम शहर को करीब से देख सकते हैं, जिसकी तस्वीरें आप अक्सर इंटरनेट या मैगजीन में देखते होंगे। हम बात कर रहे हैं यज्द शहर की।यज्द जो कि ईरान में स्थित है। यज्द इस्फहान शहर से 270 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। वर्तमान में ये ईरान में 15 वां सबसे बड़ा शहर है। 2017 के बाद से, यज़्द के ऐतिहासिक शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।ईरान में बने इस रेगिस्तानी शहर में बहुत सी ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं। ईरान की यात्रा करने पर यदि इस शहर में नहीं घूमे तो यात्रा अधूरी रह जाएगी क्योंकि ईरान की असली खूबसूरती तो यज्द में बसी है। दुनिया भर से पर्यटक इसे देखने आते हैं।यज्द के बीचोंबीच एक आमिर चखमक नाम का कॉम्प्लैक्स भी स्थित है। जिसकी खूबसूरती शाम होते-होते बढ़ जाती है। इस पुराने शहर में येलो-ब्राउन मड ब्रिक नाम की एक बिल्डिंग भी है। इसकी वास्तुकला बहुत ही आकर्षक है।यहां 14वीं सदी में एक जामा मस्जिद का निर्माण किया गया था। उसकी मीनार को देश की सबसे बड़ी मीनार के रूप में माना जाता है। इसकी खूबसूरती ईरानी इस्लामिक आर्किटेक्चर का एक खूबसूरत उदाहारण है।शहर में बाग-ए-दौलत नामक एक दर्शनीय जगह भी मौजूद है। यहां 18वीं सदी में बनी इमारत पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यज्द शहर में खारानक नाम का एक गांव भी है। यह एक बहुत ही प्राचीन गांव है। लेकिन अब इसके केवल अवशेष ही बचे हैं। ईरान के इस ऐतिहासिक रेगिस्तानी शहर में घूमने के लिए बहुत सी प्राचीन जगह हैं। ईरान की यात्रा करने वालों को इस खूबसूरत रेगिस्तानी शहर की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XZWetm

कोई टिप्पणी नहीं