Breaking News

ये मछली चमका देगी आपकी किस्मत, लाखों में होगी कमाई, जानिए कैसे


घर में जान लाने वाली ये फिश अधिकतर लोगों का शौक होती है। इन रंग-बिरंगी मछलियों को लोग घर का सदस्य मानते हैं। इनमें गुडलक भी तलाशा जाता है। इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है गोल्ड फिश। इनकी कीमत 2500 रुपये से 28 हजार रुपये तक जाती है। मछलियां पालने वालों की तादाद भी कम नहीं है। इससे आपको इन मछलियों की मांग का अंदाजा लग चुका होगा। इस कारोबार के लिए शुरुआत में सिर्फ 1 लाख से 2.50 लाख रुपये लगाकर हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे इसे कमाई का जरिया बनाया जा सकता है...1 से 1.5 लाख रुपये है शुरूआती खर्चसजावटी मछलियों की फार्मिंग और इसके बिजनेस के लिए शुरुआत में आपको 2.50 लाख रुपये तक खर्च करने होते हैं। इसमें लगभग 50 हजार रुपये 100 वर्गफुट के एक्‍वेरियम पर खर्च करने होंगे और लगभग इतने ही अन्‍य सामान के लिए। इसके अलावा कुछ मुख्‍य प्रजातियों के मछली सीड 100 रुपये से 500 रुपये प्रति पीस होते हैं। सीड आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। इसके लिए फीमेल और मेल का अनुपात 4:1 रखना होता है।अलग-अलग जगहों से आता है सीडगोल्‍डन एरवॉन, चाईनीज फ्लॉवर हॉर्न, इंडियन फ्लॉवर हॉर्न, डिस्‍कन और पेस्‍ट फिश मुख्‍य हैं। इनके लिए सीड चेन्‍नई, कोलकाता, चीन और हांगकांग से मंगाए जाते हैं, जो भारत में भी विभिन्‍न डीलरों के माध्‍यम से उपलब्‍ध हो जाते हैं। इन मछलियों के दाम ही 2500 रुपये से 28000 रुपये तक होती है। इनमें से महंगी गोल्‍डन एरवॉन होती है, जो 28 हजार रुपये से भी महंगी होती है।4 से 6 महीने के बाद शुरू करें कमाईएक्‍वेरियम में सीड डालने के बाद 4 से 6 महीने बाद इन्‍हें बेचा जा सकता है, लेकिन, ध्‍यान रखना होता है कि एक एक्‍वेरियम में फार्मिंग के लिए एक ही प्रकार की मछलियां रखी जाएं। मसलन अगर आप गोल्‍डन एरवॉन प्रजाति की मछलियों की फार्मिंग करना चाहते हैं तो इसमें क्षमता के अनुसार हर महीने सीड डालें।हर महीने 10 मछलियां बेचकर भी कमाएं लाखोंआप अगर अपने फार्मिंग एक्‍वेरियम में हर महीने 20 गोल्‍डन फिश भी तैयार करते हैं और इनमें से 10 भी बेच देते हैं तो आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। यदि कम से कम कीमत भी लगाई जाए तो गोल्‍डन फिश 15 हजार रुपये में बिक जाती है। ऐसे में आप 1.50 लाख रुपये और इससे अधिक कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप पहले किसी फिश फार्मिंग एक्‍सपर्ट से सलाह और प्रशिक्षण लें। ताकि, आपकी लागत अच्छे से फले-फूले।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WW97YY

कोई टिप्पणी नहीं