Breaking News

भारत के इस राज्य में है दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, देखें मोहक तस्वीरें


आज कल सोशल मीडिया पर चीजें एेसे वायरल होती हैं जैसे जंगल में अाग। सोशल मीडिया झूठ फैलाने का आजकल सबसे बड़ा साधन बनकर उभरा है। सबसे बड़ी बात तो यह भी है कि लोग बिना जांचे-परखे कोई भी जानकारी शेयर करते हैं आैर उसे सच भी मान लेते हैं। जिसका फायदा कुछ लोग उठाते हैं और जानकारी के नाम पर अफवाहें और झूठी खबरों का प्रचार करते हैं। एेसे ही इन दिनों में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसके लिए लोग ये दावा कर रहे हैं कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है जो कि सिक्किम में हैं। ये है सच्चार्इ-लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही फोटों की सच्चार्इ कुछ आैर हैं। बता दें कि यह स्काईवॉक दक्षिणी चीन के तियानमेन पहाड़ पर खोला गया है।कॉइलिंग ड्रैगन क्लिफ नाम का यह स्काईवॉक साल 2016 में शुरू हुआ था। यह बेहद डरावना स्काईवॉक करीब 100 मीटर लंबा और मात्र 5 फीट चौड़ा है। इसकी ऊंचाई 46000 फुट हैं। कांच के फ्लोर वाले इस ब्रिज के एक ओर पहाड़ और दूसरी ओर गहरी खाई है। झांगजियाजी शहर के तयानमेनशान नेशनल पार्क में ब्रिज देखने के लिए सैकड़ों लोग आते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YnMtVT

कोई टिप्पणी नहीं