Breaking News

मोदी राज में जीवंत हुआ इस घाट का नजारा, ये जगह बनी आकर्षण का केंद्र


बनारस के अस्सी घाट पर मिनी भारत का नजारा जीवंत हो गया। देश भर की संस्कृति, कला, शिल्प और खानपान के विविधताओं से भरा रस बनारस मेला सोमवार को अस्सी घाट पर शुरू हो गया। इस मेले में पारंपरिक, लोक और आदिवासी नृत्य महोत्सव के अलावा हस्तकला, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक खाद्य महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से किया गया है। इस मेले में 40 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। आपको बता दें कि ये मेला 22 फरवरी तक चलने वाला है। मेले में आने वाले दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक आयोजनों को प्रस्तुत किया जाएगा।हरियाणा का बीन वादन, मणिपुर का लाईहरोबा, यूपी का लोकनृत्य, मिजोरम का चेरांव, झारखंड का छऊ और राजस्थान का कच्ची घोड़ी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मेला प्रभारी एमएम मणि तिवारी ने बताया कि मेले में देश के सभी प्रांतों की कला और संस्कृति का समन्वय किया गया है। मेले में मणिपुर, राजस्थान, दीमापुर, यूपी, उत्तराखंड, कोलकाता, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेशों के शिल्पकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को मेले का उद्घाटन आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली के अद्वैत गण नायक ने किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31ZBOTP

कोई टिप्पणी नहीं