बीवी ने नहीं मानी पति ये बात तो पति ने किया ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला काम, जानिए

एक दरिंदे पति और उसके परिवार वालों की मांग बेचारी महिला पूरी नहीं कर पायी तो ससुराल वालों ने मिलकर महिला को जिन्दा जला दिया जिसके बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया दहेज की मांग में एक गृहिणी को जलाकर मारने का आरोप उसके पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ उठा है। घटना मंगलवार रात को रायगंज थाने के रामपुर गांव में घटी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत गृहिणी का नाम चंदा यादव (25) बताया गया है।करीब चार साल पहले रामपुर के श्मशानपाड़ा के निवासी रवि यादव के साथ उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही चंदा का पति और ससुराल वाले उस पर दहेज के लिये मानसिक तथा शारीरिक अत्याचार करते थे। आरोप है कि मंगलवार को इस अत्याचार ने भयावह रूप ले लिया, जब उन लोगों ने चंदा के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जलाकर मार देने की कोशीश की।जिसके बाद पड़ोसियों ने गंभीर रूप से जली हालत में महिला को रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार सुबह उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। चंदा के मायके वालों ने घटना के संबंध में उसके पति व ससुराल वालों के खिलाफ रायगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी है।रायगंज थाने के आईसी सुमंत विश्वास ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू हो गयी है और जल्द ही आरोपियों को सजा भी मिलेगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K5ADeV
कोई टिप्पणी नहीं