ड्राइविंग लाइसेंस है तो आपको मिलने जा रही है ये सरकारी नौकरी, 63,200 रु तक होगी Salary

ऑफिस ऑफ द कॉम्पट्रोलर और ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया ने स्टाफ कार ड्राइवर के लिए वैकेंसी निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए, नॉटिफिकेशन जारी होने के 28 दिनों के भीतर (22 जून तक) अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 जून है।अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश (लोहौल और स्पिति जिला और पंगी, चंबा जिला), जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप आईलैंड के निवासियों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2019 है।स्टाफ कार ड्राइवर पोस्ट के लिए 4 वैकेंसी हैं। इनके लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास मोटर कार के मान्य ड्राइविंग लाइसेंस होने चाहिए। मोटर मेकेनिज्म की नॉलेज होनी चाहिए। कार चलाने का कम से कम तीन साल का तजुर्बा होना चाहिए। 10वीं पास हो। तीन साल Home Guard/Civil Volunteer का तजुर्बा हो। अप्लाई करने वाले कैंडीडेट की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र में छूट, रिजर्वेशन के नियमों के मुताबिक मिलेगी। लेवल 2 के लिए सैलरी 19,900 से 63,200 प्रति माह है।कैसे अप्लाई करना हैयोग्य उम्मीदवार अपनी ऐप्लीकेशन बताए गए फॉर्मेट में इस पते पर भेज सकते हैं। पता- द डायरेक्टर जनरल (Personnel), ऑफिस ऑफ द कॉम्पट्रोलर और ऑडिटर जनरल ऑफि इंडिया, 9-दीन दयाल उपाध्या मार्ग, नई दिल्ली-110124। कैंडीडेट्स ध्यान रखें कि एप्लीकेशन को बताई गई आखिरी तारीखों के भीतर ही भेज दें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2M0oLgY
कोई टिप्पणी नहीं