मणिपुर और सेतु के बीच आज खिताबी भिड़ंत

ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा हीरो इंडियन वुमेन फुटबॉल लीग गुरु नानक स्टेडियम में करवाई जा रही है। इसके तहत सोमवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मणिपुर पुलिस स्पोर्ट्स अकादमी लीग में कोई मैच नहीं हारी। वहीं सेतु मदुरई एफसी ने एसएसबी वुमेन फुटबॉल क्लब को मात दी। मणिपुर की जीत में बाला देवी का शानदार प्रदर्शन रहा। बाला ने विपक्षी टीम गोकुलम पर चार गोल दागे। इस तरह अब मणिपुर पुलिस स्पोर्ट्स अकादमी और सेतु मदुरई के बीच बुधवार को खिताबी भिड़ंत होगी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला मणिपुर पुलिस स्पोर्ट्स अकादमी और गोकुलम केरला के बीच खेला गया। पहले हाफ में गोकुलम व मणिपुर खिलाड़ियों ने पहले हाफ में ही तेज तर्रार खेल दिखाया। हालांकि मैच का पहला गोल मणिपुर की बाला देवी ने 15वें मिनट में कर 1-0 की बढ़त दिला दी। थोड़ी देर में गोकुलम की ओर से बीणा देवी ने 34वें मिनट में व रंजना चानू ने 47वें मिनट में गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली। पहले हाफ में गोकुलम ने मणिपुर पुलिस स्पोर्ट्स अकादमी पर 2-1 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में मणिपुर खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। खासकर बाला देवी ने 68वें, 80वें व 81वें मिनट में गोल दाग कर मैच का रुख ही पलट दिया। इस तरह मणिपुर ने गोकुलम पर 4-2 के अंतर से जीत हासिल की। टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, खासकर बाला देवी के चार गोल हमारे लिए फाइनल का टिकट कटाने में अहम रहे। टीम पूरी एकजुटता के साथ खेली है, यही जीत का कारण रही।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HWXSoX
कोई टिप्पणी नहीं