Breaking News

मानसून में भारत के इस जगह पर बसता है स्वर्ग, भूल जाएंगे हिल स्टेशन


मानसून के दिनों में अपने शहर से बाहर जाकर घूमने में मजा ही कुछ और आता है। लेकिन मानसून के दिनों में पहाड़ों की सैर करना एक खतरनाक काम हो जाता है। कई लोग मानसून के अंदर हिल स्टेशन पर जाकर फंस जाते हैं और हर साल कुछ लोगों साथ यहां पर हादसा हो ही जाता है।तो अब ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि बरसात के दिनों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी हो सकती है? तो आइए आपको आज हम मानसून के अंदर घूमने लायक भारत की कुछ सबसे अच्छी जगहों के बारें में बताते हैं।उदयपुरआपको अगर वाक़ई भारत को नजदीक से देखना है और भारत के संस्कार व रीतिरिवाजों के दर्शन करने हैं तो आपको सबसे पहले इस मौसम के अंदर उदयपुर चला जाना चाहिए। यहां आपको घूमने के लिए एक से एक शाही ऑप्शन मिलेगा और साथ ही यहां के शाही भोजन की वजह आपका दिल भी ख़ुश हो जाएगा। जोधपुरराजस्थान की यह दूसरी जगह जोधपुर भी मानसून के समय घूमने लायक जगह होती है। इस शहर में आप एक मिनी ट्रिप कर सकते हैं। यह छोटा सा ट्रिप आपको तरोताजा करने के लिए काफी होगा। वहीं जोधपुर में खरीदने लायक भी कई तरह के सामान मिलते हैं। आपको यहां जाकर वाकई ऐसा लगेगा कि जैसे आप एक पुराने भारतीय राजा के शहर में हैं।गोवामानसून है और आपको कहीं दूर सप्ताह या सप्ताह से अधिक दिन बिताने हैं तो आप बिना सोचे समझें गोवा जा सकते हैं। साथ ही साथ अगर आपको पश्चिमी संस्कारों की झलक भारत में ही लेनी है तब तो आप पक्का गोवा जा सकते हैं। वैसे मानसून के समय यहां पर दिखने वाली लाइफ एक दम मस्ती भरी होती है।कच्छ गुजरातआप मानसून के समय गुजरात के कच्छ जाकर भी जीवन का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको गांधी जी के सपनों जैसा एक भारत जैसा कुछ नज़र आएगा। वैसे भी कच्छ घूमने के मज़े वाकई मानसून के समय ही आते हैं।जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानआपको अगर वाइल्ड लाइफ का मज लेना हो तो आपको मानसून के समय जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाना चाहिए। यह कोई पहाड़ी इलाका नहीं है। इसलिए यहां जाने से आपको बिलकुल नहीं घबराना चाहिए। आप अपने कुछ अच्छे दिन यहां जरूर बिता सकते हैं।तो इस तरह से यह भारतीय स्थल, मानसून में घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया और उत्तम जगह साबित हो सकती हैं। गोवा को छोड़कर कोई अन्य बाकी जगहें पर आप साधारण और कम पैसों में भी एंजॉय कर सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VQkocA

कोई टिप्पणी नहीं