Breaking News

Citroen ने दिखाई अपनी SUV की पहली झलक, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

नई दिल्ली: मशहूर कार निर्माता कंपनी Citroen की भारत में एंट्री का सभी को लंबे समय से इंतजार था। फाइनली आज इस फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी ने भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने वाली अपनी पहली कार की झलक दिखा दी। Citroen ने आज बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर C5 एयरक्रॉस suv से पर्दा उठाया । आपको मालूम हो कि ये कार 2020 में लॉन्च होनी है। यह SUV यूरोप में कंपनी की सबसे महंगी कार है

हवा से बातें करती है ये बाइक, सिंगल चार्जिंग में चलेगी 320 किलोमीटर

Citroen की इस SUV का मुकाबला बाज़ार के कॉम्पैक्ट SUV सैगमेंट की jeep compass और अपकमिंग kKia SP 2I SUV से होगा।

आपको बता दें कि C5 एयरक्रॉस SUV को कंपनी ने पिछले साल दुनिया के सामने रखा था, और यह कार वर्ल्ड कार ऑफ दी इयर डिज़ाइन अवॉर्ड के फाइनल्स तक पहुंची थी।

नई कीमत के साथ 2019 Bajaj Dominar 400 की मार्केट में एंट्री, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी

फीचर्स-

फीचर्स की बात करें तो C5 एयरक्रॉस 5-सीटर SUV है और इसे बनाते वक्त ड्राइवर से लेकर पैसेंजर तक के कम्फर्ट का ख्याल रखा गया है।

SUV में 12.3-इंच का TFT डिस्प्ले इंस्ट्रुमेंट स्क्रीन और हाईवे ड्राइवर असिस्ट, लेवल-टू ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम और 6 एडवांस कनेक्टिविटी तकनीक जैसे 20 नए ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो C5 एयरक्रॉस में सिट्रॉएन ने एयरबैग्स, अटेंशन असिस्ट, क्रॉस-ट्रैफिक डिटेक्शन, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट, स्मार्ट हैडलैंप्स के साथ ऑटो हाईबीम फीचर,और ऐसे ही कई फीचर्स दिए हैं। SUV में डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल भी दिया गया है।

कार का माइलेज दोगुना करना है तो ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इंजन-C5 एयरक्रॉस 2-व्हील ड्राइव SUV है लेकिन कंपनी ने इसे ग्रिप कंट्रोल दिया है जो रेन्ज रोवर के टैरेन रिस्पॉन्स सिस्टम के बराबर है। C5 एयरक्रॉस SUV में 1.2-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जो 130 bhp और 180 bhp पावर जनरेट करने की क्षमता रखते हैं। दोनों ही इंजन सिट्रॉएन के नए EAT8 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है।

लॉन्चिंग के 5 महीने बाद डिलीवर हुई JAWA मोटरसाइकिल, मंबई का ये शख्स बना पहला खरीदार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TOXYmd

कोई टिप्पणी नहीं