इन देशों में बिंदास होकर अकेली घूम सकती हैं लड़कियां

सोलो ट्रैवलिंग आज के समय में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बहुत भा रहा हैं। यही कारण है कि दुनिया के कई जगहों को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर इंतजाम किए गए। ताकि महिलाएं निडर होकर घूम सकें। महिलाओं के लिए सोलो ट्रैवलिंग के लिए ये डेस्टिनेशन काफी खूबसूरत और सुरक्षित मानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया और मैक्सिकनआप ऑस्ट्रेलिया में अपना लंबा वीकेंड मना सकती हैं। दुनिया के कई देशों से महिलाएं ऑस्ट्रेलिया सोलो ट्रैवलिंग के लिए आती हैं। यहां आप सिडनी, मेलबर्न, गोल्ड कोस्ट, ब्रिसबेन जैसी खूबसूरत जगह आप घूम सकते हैं। इसके अलावा आप मैक्सिको सोलो ट्रैवलिंग कर सकती हैं। मैक्सिको में आप मैक्सिको सिटी, ककून, ओसाका, टूलूम जैसी खबसूरत जगह घूम सकती हैं। इन जगहों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। न्यूयॉर्कनाइटलाइफ की शौकीन लड़कियों के लिए न्यूयॉर्क एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। कला प्रेमी महिलाओं के लिए आर्ट म्यूजियन, प्राकृतिक इतिहास का म्यूजियम घूमने के लिए शानदार जगह हैं। जहां आप काफी आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा आप टोरेंटो भी घूम सकती हैं। कनाडा को मिनी पंजाब भी कहा जाता है। यहां आप निगोरिया झरना, बर्नफ नेशनल पार्क, टोरंटो टॉवर जैसी बेहतरीन जगहों पर आप घूम सकते हैं। जापानयहां महिलाओं की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। आप यहां पर नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं। आपको यहां टोक्यो, ओसाका, क्योटो जैसी खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। कोलंबियासालसा राजधानी के तौर पर पहचाना जाने वाली कोलंबिया का कैली अपनी पार्टियों और जश्न के लिए भी मशहूर हैं। सालसा एक तरफ यहां की खासियत है वहीं कैली पर्यटकों के हिसाब से ज्यादा भीड़-भाड़ से मुक्त शहर है। सालसा के जश्न में रातभर डूबने के बाद अगर आपने कोलंबियन कॉफी का मजा उठा सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TUhoGu
कोई टिप्पणी नहीं