SBI में पीओ पद के लिए निकली बंपर वैकेंसी, करें आवेदन

बैंक में बड़ा अधिकारी बनना बनने का सपना संजोए अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका आ गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ की बंपर वैकेंसी आई है। SBI ने पीओ के लिए 2000 पदों पर आवेदन मांगा है। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के अंदर होनी चाहिए । इस भर्ती में पहली बार आर्थिक तौर पर आरक्षण का नियम लागू किया गया है और 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गयी है, जिसके तहत 200 सीटें है। जबकि इस भर्ती में इस बार ओबीसी वर्ग के लिये सर्वाधिक सीटें हैं, जिनकी संख्या 1280 है।पद- प्रोबेशनरी ऑफिसर ( पीओ)पद की संख्या - 2000आवेदन की तिथि - 2 अप्रैल 2019 सेअंतिम तिथि - 22 अप्रैल 2018आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तिथि - 22 अप्रैल 2018प्री एग्जाम डेट -8 से 9 जून व 15 से 16 जून 2019 के बीचमेंस एग्जाम डेट - 20 जुलाई 2019आवेदन फीस - जनरल ओबीसी के लिए ₹750, 600, SC ST व फिजिकल हैंडीकैप के लिए 125 रुपए।आरक्षणवार सीटेंबैंक पीओ पद के लिए अनारक्षित 1810 सीटें हैं। आर्थिक तौर पर गरीबों के लिए 200 पद आरक्षित हैं। जबकि एससी के लिए 300 पद, एसटी के लिए 150 पद, ओबीसी के लिए 1280 पद आरक्षित किए गए हैं। अभ्यार्थी और अधिक जानकारी के लिए SBI आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in वा sbi.co.in/careers पर लॉगिन कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WI3tVC
कोई टिप्पणी नहीं