MG Motors लाने वाली है सस्ती इलेक्ट्रिक कार, इसी साल होगी लॉन्चिंग
नई दिल्ली: MG Motors भारत में पहली बार कदम रखने जा रहे हैं और कंपनी इस साल करीब आधा दर्जन से ज्यादा कारें लॉन्च करने वाली है। इन कारों में इंटरनेट कार हेक्टर और इलेक्ट्रिक कार पर खास फोकस है। जी हां एमजी मोटर्स ने इसी साल सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की है।
कंपनी लेटेस्ट फीचर्स से लैस हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के अलावा परंपरागत (पेट्रोल-डीजल) कारें भी भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी यहां के मार्केट को देखते हुए 10 लाख रुपये से कम दाम में इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना भी बना रही है।
लॉन्चिंग के 5 महीने बाद डिलीवर हुई JAWA मोटरसाइकिल, मंबई का ये शख्स बना पहला खरीदार
एमजी मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ राजीव छाबा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ‘हमें लगता है कि भारत जैसे बाजार में 10 लाख रुपये से कम दाम वाली इलेक्ट्रिक कार लोगों को काफी पसंद आएगी और कंपनी इसी पर काम कर रही है। हम अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार को 10 लाख रुपये से कम कीमत में लाएंगे।’
कार का माइलेज दोगुना करना है तो ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अभी भारत में दमदार हाइब्रिड गाड़ियां काफी महंगी हैं और आम कस्टमर्स तक इनकी पहुंच नहीं हो पाई है। एमजी मोटर साल के आखिर तक एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी eZs भी लाने की तैयारी कर रही है। यह कार इंटरनैशनल मार्केट में पिछले महीने (30 मार्च) ही लॉन्च हो चुकी है। छाबा का दावा है, ‘यह भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक होगी।’
कंपनी जल्द हाइब्रिड वीइकल सेगमेंट में अपनी पहली एसयूवी Hector का 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड वेरियंट लॉन्च कर मार्केट में चुनौती पेश करेगी। भारत में जून से इस एसयूवी की बिक्री शुरू हो जाएगी।
नई कीमत के साथ 2019 Bajaj Dominar 400 की मार्केट में एंट्री, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vbyb9u
कोई टिप्पणी नहीं