Breaking News

देश को मोदी जैसे कद्दावर प्रधानमंत्री की है जरूरत


नेडा अध्यक्ष तथा राज्य के वित्त एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को वापस सत्ता में आने का बयान दिया है। हिमंत ने कहा कि भारत देश को नरेंद्र मोदी जैसे कद्दावर नेता की आवश्यकता है। देश को मोदी की जरूरत है। हिमंत ने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि मोदी वापस से सत्ता में आए।क्योंकि मोदी में ही पाकिस्तान केे खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का साहस है और यदी केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं रहेगी तो पाकिस्तान देश की संसद पर हमला करेगा।मंत्री शर्मा ने कहा कि बिजेपी फिर से सत्ता में नहीं आई तो पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी संसद और असम विधानसभा भवन पर हमला करेंगे और इसके लिए भारत जवाबदेही नहीं होगा।मोदी के अलावा पाकिस्तान को जवाब देने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमंत सदिया में एक सभा को संबोधित करते हुए ये सब कहा। पूर्वोत्तर के 25 संसदीय सीटों में 21 सीट बीजेपी की झोली में डालने का दायित्व लेकर चल रहे डॉ. शर्मा ने कहा कि देश को मोदी की जरूरत है।नेडा अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद राज्य में 130 लोगों हिरासत में लिया गया है क्योंकि ये लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे। इसी के साथ वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पाकिस्तान के समर्थित के सामने कांग्रेस आत्म समर्पण कर चुकी है।हिमंत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारी लड़ाई न केवल विकास के साथ है बल्कि पहचान के साथ विकास की राजनीति है। इसलिए बीजेपी की सरकार एक तरफ विकास के लिए लड़ रही है तो दूसरी और असमिया जाति की पहचान के लिए संघर्ष कर रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EF9njc

कोई टिप्पणी नहीं