घरेलू क्रिकेट में मचाया था धमाल, आईपीएल में होंगी पराग पर सभी की निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इस खेल में सभी की निगाहें गुवाहाटी के क्रिकेटर रियान पराग पर टिकी हैं। क्योंकि वे पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा होंगे। उन्हें राजस्थान के जयपुर में हुए आईपीएल निलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। बता दें कि यह सीजन आईपीएल का बारहवां सीज़न होगा, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित एक पेशेवर ट्वेंटी 20 क्रिकेट लीग है।पराग पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पराग दास और तैराक मिठू बारुहा के बेटे हैं। बचपन से ही रियान को प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर पिता द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। 17 वर्षीय पराग अपने पिता के सपनों का पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।बता दें कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में आईपीएल नीलामी में खरीदा था। हालांकि वह नीलामी में सबसे सस्ते बिके खिलाड़ियों में से एक थे, लेकिन आईपीएल में प्रवेश फर्स्ट कलास क्रिकेट में शामिल होने के बेहद करीब है। कई खिलाड़ियों को आईपीएल में उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद इंटरनेशनल टीम में मौका मिला है। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अबू नेचिम अहमद के बाद असम के दूसरे क्रिकेटर हैं।आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड के लिए 16 सदस्यीय टीम में चुने गए पराग ने युवा टेस्ट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाई थी। राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम के साथ पराग ने मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में अपना दूसरा प्री-टूर्नामेंट कैंप शुरू किया। उन्होंने मुंबई में अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया रेड के लिए शतक लगाया था। उनका जन्म असम के गुवाहाटी में 10 नवंबर 2001 को हुआ था। उन्होंने अपना ट्वंटी-20 डेब्यू असम की टीम में 2016-17 में किया था। 2017 में रियान इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेले थे। इसके बाद इनका चयन इंडियन टीम में 2017 एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए किया गया। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इनका डेब्यू 2017-18 में रंजी ट्रॉफी के लिए असम के टीम में हुआ। पिछले साल दिसंबर में इनका चयन 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए हुआ। इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सात मौचों में 248 रन बनाए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NID46Z
कोई टिप्पणी नहीं