मुक्के बरसाने वाली मैरी कॉम ने गाया गाना, मंत्रमुग्ध हुए लोग

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम और भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें कि मैरी कॉम बीते शुक्रवार (1 मार्च) को 36 साल की हो गईं। बर्थडे के मौके पर उन्होंने मंच पर गाना गाकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।कार्यक्रम में बोलते हुए मैरी कॉम ने कहा कि वह 2020 टोकियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। जिसमें उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। तीन बच्चों की मां मैरी कॉम ने अपने पति का उनके खेल करियर में सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया किया।1 मार्च, 1983 को मैरी कॉम का जन्म मणिपुर के चुराचांदपुर में एक गरीब परिवार में हुआ था। मैरी कॉम का पूरा नाम मैंगटे चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है। जब मैरी कॉम का रुझान बॉक्सिंग की तरफ बढ़ने लगा तो सबसे पहले इसका विरोध उनके घरवालों ने ही किया। उन्हें कहा गया कि यह खेल महिलाओं के लिए नहीं है। जब मैरी की एक जीत से जुड़ी खबर अखबार में छपी, तो उनके पिता ने उनकी खूब डांट लगाई थी।यूं तो मैरी कॉम बचपन से ही ऐथलेटिक्स में थीं लेकिन बॉक्सिंग के प्रति उनका रुझान तब बढ़ा, जब उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कुछ लड़कियों को बॉक्सिंग रिंग में दांव-पेंच करते देखा। मेरी कॉम ने अपनी बॉक्सिंग ट्रेनिंग के लिए अपना घर 15 साल की उम्र में ही छोड़ दिया और फिर वह ट्रेनिंग के लिए मणिपुर की राजधानी इम्फाल आ गईं। यहां स्पोर्ट्स अकैडमी में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग के हुनर को धार दी। राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अलावा मैरी कॉम अकेली ऐसी महिला मुक्केबाज़ हैं, जिन्होंने अपनी सभी 6 विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीता है।साल 2010 तक मैरी कॉम वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में 5 मेडल अपने नाम कर चुकी थीं। मैरी कॉम ने साल 2005 में ओन्लर कॉम से शादी की। इसके बाद 3 बच्चों की मां मेरी अपनी निजी जिंदगी में इतना व्यस्त रहने लगीं कि एक समय उन्होंने संन्यास लेने की ही ठान ली थी। लेकिन पति और घरवालों के सहयोग से उन्होंने इसे जारी।मेरी कॉम यहां से ओलिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले उनके नाम एक ओलिंपिक मेडल भी है। 2012 में लंदन ओलिंपिक में मेरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EtRHXm
कोई टिप्पणी नहीं