Breaking News

राष्ट्रीय खेल-2022 तेंदुआ होगा शुभंकर


मेघालय में 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए तेंदुआ शुभंकर का रूप धारण करेगा। 2022 में मेघालय की स्थापना के लिए पूरे 50 साल हो जाएंगे।यह फैसला मेघालय के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री बंटीडोर लिंग्दोह की अध्यक्षता में सोमवार हुए राष्ट्रीय खेल-2022 कार्यकारी समिति की पहली बैठक में लिया गया। यह तेंदुआ जंगली बिल्लियों में से एक है जो गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ी के जंगलों में रहता है।लिंग्दोह ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए मावडियांडियांग में करीब 50 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि खेल गांव के निर्माण के लिए मेघालय शहरी विकास प्राधिकरण से 64.34 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए करीब 114.34 एकड़ जमीन की पहचान की गई है।मेघालय पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य होगा जो राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले मणिपुर और असम में क्रमश : 1999 और 2007 में इसका आयोजन हो चुका है।राष्ट्रीय खेलों के दौरान करीब 14, 450 एथलीटों और अधिकारियों के मेघालय आने की संभावना है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2X05U7c

कोई टिप्पणी नहीं