दोस्तों के साथ करें इन खूबसूरत लोकेशंस की सैर, लें एडवेंचर का भी मजा

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो दोस्तों के साथ घूमने के लिए इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर जाकर आप भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।तवांग अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगह है। कुदरत ने बेहद खूबसूरती से इसे सजाया है। यह स्थान पूरी दुनिया में बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ दिल्ली से लेह बाइक से जाने की सोच रहे हैं तो फटाफट हो आइए। दिल्ली से लेह बाइक से जाने में करीब 15 दिन लगते हैं।गोवा भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और आसमान छूते नारियल के पेड़ों, चमकती रेत और सी- फूड के लिए जाना जाता है। गोवा के बीच पर पर्यटक एंजॉय करने के लिए आते हैं। उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऋषिकेश एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यहां के प्राचीन मंदिर और पवित्र गंगा की धारा को देखने देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इस जगह पर लड़कियां अकेले घूम सकती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RXIYSe
कोई टिप्पणी नहीं