Breaking News

National Tourism Day 2019: जानिए वेकेशन मनाने के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेस


भारत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता की झलक करीब से देखने के लिए विदेशी पर्यटक हर साल भारी तादात में भारत का रुख करते हैं। भारत में कई ऐसे खूबसूरत और मशहूर पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी खासियतों के लिए दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस यानी नेशनल टूरिज्म डे मनाया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से भारत सरकार द्वारा पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत की गई। तो आइए पर्यटन दिवस के खास मौके पर हम आपको रूबरू कराते हैं कुछ सुंदर पर्यटन स्थलों से, जहां पर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।दिल्लीदेश की राजधानी दिल्ली में देश के गौरवशाली इतिहास को बयां करने वाली कई इमारतें, स्मारक, किले, बगीचे, व्यस्ततम सड़कें और बाजार हैं। यहां स्थित दिल्ली का लाल किला, कुतुबमीनार, जंतर-मंतर, संसद भवन, मेट्रो रेल, मुगल गार्डन और अक्षरधाम मंदिर जैसे कई खूबसूरत स्थल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। मुंबईसमुद्र किनारे बसी मायानगरी मुंबई को बॉलीवुड हस्तियों का मुख्य रैनबसेरा माना जाता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई बीच हैं जहां आप शाम को सैर-सपाटे का आंनद ले सकते हैं। यहां की गगनचुंबी इमारतें, लग्जरी हॉटल्स देशभर में मशहूर हैं। यहां स्थित मरीन ड्राइव, होटल ताज, गेटवे ऑफ इंडिया, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, महालक्ष्मी मंदिर, सिद्धिविनायक, हाजी अली जैसी कई जगहें पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।उत्तराखंडअगर आप एडवेंचर टूरिज्म और स्पोर्ट्स का शौक रखते हैं तो देवभूमि उत्तराखंड आपका इंतजार कर रहा है। प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत पहाड़ों से घिरा उत्तराखंड सैलानियों के भीतर रोमांच पैदा करता है। यहां नैनीताल, हरिद्वार और औली जैसे कई मशहूर स्थल हैं जहां आप ट्रैकिंग, स्कीइंग, राफ्टिंग जैसे कई एडवेंचर से भरपूर खेलों लुत्फ उठा सकते हैं। यहां कई धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं जो देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशरहूर हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RihN4k

कोई टिप्पणी नहीं