Breaking News

बिना पैसे खर्च किये सर्दियों में इस तरह रखें अपनी कार का ख्याल

नई दिल्ली: ठिठुरन भरी सर्दी शुरू हो चुकी है। ऐसी सर्दी में हर एक को एक्स्ट्रा केयर चाहिए होती है फिर चाहें वो इंसान हों ये मशीन। लेकिन ऐसा देखा गया है कि कई लोगों को इस बात का अहसास ही नहीं होता। वो इस बात से बेखबर होते हैं कि सर्द मौसम का उनकी कार या बाइक पर कैसा असर पड़ रहा है। और अगर कुछ लोगों को पता होता है तो वो खर्च के डर से ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिससे आप बिना खर्च के अपनी कार का ख्याल रख सकते हैं।

  • कार की देखभाल का सबसे बेहतर तरीका ये होता है कि आप समय समय पर अपनी कार और उसके पार्टस की जांच करते रहें। ठंड के मौसम में खास तौर पर अपनी कार को रेगुलर इंटरवल पर चेक करते रहें।कार को एक बार स्वयं जरूर धुलें इस दौरान आप अपनी कार को नजदीक से जांच कर सकते हैं और किसी भी फॉल्ट को आसानी से पकड़ सकते हैं।
  • बैटरी कार का एक प्रमुख पार्ट होता है हालांकि ये कार के मैकेनिज्म से महज दो वायरों से जुड़ा होता है लेकिन कार के स्टॉर्ट होने में ये अहम भूमिका निभाता है। समय समय पर बैटरी के टर्मिनल्स को एक ब्रश से साफ करें इसके अलावा यदि उस पर जंग लग रही हो तो प्वाइंट्स पर वैसलीन लगाना न भूलें।
  • ठंड का टायर पर बहुत असर पड़ता है। इस दौरान आप एक सिक्के से कार के पहियों की जांच कर सकते हैं। एक सिक्का लें और उसे पहियों के थ्रेड यानि के ग्रिप गैप के बीच में डालें। सिक्का आधा बाहर है तो सब ठीक है और नहीं तो टायर बदलने की जरूरत है।
  • कार को धुलने के बाद उस पर तत्काल वैक्स का प्रयोग करें।
  • अगर आप हर दिन कार का इस्तेमाल नहीं करते या गैराज में ज्यादा कारें खड़ी हो तो कारों को हर दिन कम से कम एक बार कार के इंजन को स्टॉर्ट जरूर करें।
  • गिरते तापमान के कारण कार के ज्वांइंट्स प्रयोग किये गये ग्रीस और ल्यूब्रिकेंट ड्राइ होने लगते हैं। ऐसे में आप अपने कार के दरवाजों के ज्वाइंट प्वाइंट्स पर ल्यूब्रिकेंट्स या ग्रीस का प्रयोग कर सकते हैं जिससे वो बिलकुल नये के तरह स्मूथ काम करेंगे।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QOpVt3

कोई टिप्पणी नहीं