Breaking News

1 लीटर में 20km का माइलेज देती है देश की सबसे सस्ती 8 सीटर कार, अभी बुक करने पर मिलेगी 1.5 लाख की छूट

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए कोई अच्छी कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं जिसमें बड़ी से बड़ी फैमिली आसानी से आ जाएगी। रेनॉल्ट लॉजी ( Renault Lodgy ) देश की वो कार है जो कि 8 सीटर में सबसे ज्यादा आरामदायक और किफायती है।

इंजन और पावर की बात की जाए तो रेनॉल्ट लॉजी में 1461 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 83 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7-8 सीटर ऑप्शन में आने वाली इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 19.98 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो इस कार में 170 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं ये कार मात्र 13 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये एक सबसे ज्यादा किफायती 8 सीटर कार है जो कि बेहतरीन फीचर्स से लैस होकर आएगी।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, व्हील कवर, एसी और म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयरबैग्स, सैंट्रल लॉकिंग और चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। ये एक सबसे ज्यादा किफायती 8 सीटर कार है जो कि बेहतरीन फीचर्स से लैस होकर आएगी।

रेनॉल्ट इस समय अपनी दमदार कार लॉजी पर ग्राहकों को 1.5 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। लॉजी के Standard और RXE मॉडल पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Stepway मॉडल पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी के साथ 5 हजार रुपये का एक्सट्रा कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। भारत में रेनॉल्ट लॉजी का मुकाबला महिंद्रा मराजो से होता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो रेनॉल्ट लॉजी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.63 लाख से12.12 लाख रुपये हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HdHtzd

कोई टिप्पणी नहीं