Breaking News

भारत के इस राज्य में है दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप, वीडियो से करें इसकी सैर


अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माजुली आइलैंड आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। असम के ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में बसा माजुली, दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। गुवाहाटी से 200 किमी पूर्व माजुली आइलैंड तक पहुंचने के लिए फेरी लेनी पड़ती है क्योंकि यहां नदी पर पुल नहीं बने हैं। फेरी राइड आपके सफर को बनाते हैं और भी सुहाना। ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच 875 वर्ग किमी में फैला माजुली एक ऑफ बीट डेस्टिनशन है। साल 2016 में इस आइलैंड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़े नदी द्वीप के तौर पर शामिल किया गया है। अगर आप घूमने के साथ-साथ कला और विरासत को भी जानने का शौक रखते हैं तो यहां आपको काफी कुछ मिलेगा। यहां एक और खास बात जो आपको देखने को मिलेगी वो है ये कि यहां हर एक घर में आपको नाव मिलेगी। बाढ़ आने के दौरान लोग इन नावों को ही अपना घर बना लेते हैं। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो जोरहाट यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। लगभग सभी बड़े शहरों से यहां तक के लिए फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। वैसे गुवाहाटी तक के लिए भी फ्लाइट बुक कर सकते हैं। वहीं सडक़ मार्ग की बात करें तो जोरहाट ही माजुली का सबसे नजदीकी रोड लिंक है। जहां से लगातार असम स्टेट टूरिज्म की बसें चलती रहती हैं। इसके अलावा डीलक्स बसों की सुविधा भी अवेलेबल है। वहीं माजुली तक के लिए दो फेरी राइड्स हैं। एक राइड में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। धन्यवाद

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UeygIq

कोई टिप्पणी नहीं