सर्दियों में घूमने के लिए Best हैं ये Tourist डेस्टिनेशन

सर्दियों की छुट्टियां शुरू होने वाली है। विंटर वीकेंड में लोग घूमने के लिए ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां वह कुछ समय सुकून से बिताने के साथ एडवेंचर का मजा भी ले सकें। अगर आप भी घूमने के लिए ऐसी ही जगह को तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं।राजस्थानसर्दियों में राजस्थान घूमने की बात सबसे अलग है। राजस्थान में आप सर्दियों की धूप के साथ ऐतिहासिक महल, किल व मंदिर देख सकते है।केरलकेरल का मौसम हर महीने में सामान्य रहता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा सर्दी का मजा नहीं लेना चाहते तो आप केरल जा सकते हैं। यहां के खूबसूरत बीच और धार्मिल स्थल आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।औलीविंटर हॉलीडे के लिए आप उत्तराखंड के औली शहर में भी जा सकते हैं। छुट्टियां बिताने के लिए यह एक बेहतरीन स्पॉट है। यहां आप स्कीइंग के साथ-साथ कई एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।शिमलाठंड के मौसम में बर्फबारी का मजा लेने के लिए शिमला से बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकती। इस मौसम में आप यहां बर्फ से ढकी हुई चोटियों को देख सकते हैं।अंडमान-निकोबारशांति और सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। अपनी खूबसूरती के कारण यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zJKkJT
कोई टिप्पणी नहीं