Breaking News

आईपीएल नीलामी में देशभर से उतरेंगे 1003 खिलाड़ी


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए इस बार 1000 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपना नामांकन कराया है। नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।बयान के अनुसार, नीलामी में 232 विदेशी खिलाडिय़ों समेत कुल 1003 खिलाडिय़ों की बोली लगेगी। नीलामी में इस बार 800 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अब तक आईपीएल में नहीं खेले हैं। इनमें से 746 भारतीय हैं।लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि नौ राज्यों के खिलाडिय़ों ने दुनिया की सबसे धनी इस क्रिकेट लीग में नीलामी के लिए अपना नामांकन कराया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी शामिल हैं। इसी साल बीसीसीआई ने इन नौ राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी।खिलाडिय़ों के नामांकन करने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजी 10 दिसंबर तक खिलाडिय़ों की सूची बोर्ड को सौंप देगी ताकि नीलामी के लिए अंतिम सूची तैयार की जा सके। लीग के 12वें सीजन की नीलामी के लिए जिन देशों के खिलाडिय़ों ने अपना नामांकन कराया है उनमें दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा 59 खिलाड़ी शामिल हैं।इसके अलावा आस्ट्रेलिया के 35, वेस्टइंडीज के 33, श्रीलंका के 28, अफगानिस्तान के 27, न्यूजीलैंड के 17, इंग्लैंड के 14 और बांग्लादेश के 10 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, जिम्बाब्वे से पांच और हांगकांग, आयरलैंड, नीदरलैंडस तथा अमेरिका से एक-एक खिलाड़ी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FXDq9l

कोई टिप्पणी नहीं